- प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देते कार्यक्रम में जुटे रेलवे कर्मी और स्थानीय लोग
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, युवाओं में दिखा उत्साह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुरी : मुरी में सरहुल पूर्व संध्या के अवसर पर सांस्कृतिक संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल (हटिया) के तत्वावधान में भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रांची एन. करुणानिधि सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संस्कृति के प्रति गर्व और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया, जिसमें बड़ी संख्या में रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में सड़क हादसा, कार-बाइक टक्कर में महिला गंभीर घायल
सरहुल पर्व ने जोड़ा प्रकृति और संस्कृति का संदेश
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने नागपुरी भाषा में अपने संबोधन से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, झारखंड ट्राइबल क्वीन 2025 पूजा लकड़ा की उपस्थिति युवाओं के लिए विशेष आकर्षण रही। इस आयोजन को सफल बनाने में रेलवे कर्मियों और स्थानीय नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह साबित किया कि सरहुल पर्व आज भी समाज को जोड़ने और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है।






















