Share

Muri : तीन पीढ़ियों का इंतजार खत्म, श्रमदान से राहे मुंडा टोली में बनी सड़क

  • ग्रामीण एकजुटता से 300 साल पुरानी समस्या का समाधान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुरी : राहे प्रखंड के भेड़ियागढ़ा मुंडा टोली में तीन पीढ़ियों से चली आ रही सड़क की समस्या आखिरकार समाप्त हो गई। लगभग 300 वर्षों से यहां सड़क नहीं थी, जिसके कारण मोटरसाइकिल तक गांव में नहीं पहुंच पाती थी। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, बाजार आने-जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस गंभीर समस्या पर जेलकेम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने संज्ञान लिया और ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान के माध्यम से सड़क निर्माण का निर्णय लिया। सामूहिक प्रयास से गांव में कच्ची सड़क तैयार कर दी गई, जिससे अब आवागमन सुगम हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : हलुदबनी में फुटबॉल का महाकुंभ, युवाओं के जोश से गूंजा मैदान

सामूहिक प्रयास से बदली गांव की तस्वीर

इस पहल में जगन्नाथ मुंडा, प्रदीप मुंडा, सोनू मुंडा, महावीर मुंडा, ब्रजकिशोर मुंडा, मुकेश मुंडा, दिलीप मुंडा, सुखदेव मुंडा, लुकेश मुंडा, इंद्रजीत मुंडा, दीपक मुंडा, किशन मुंडा, चंदन महतो, मनोज महतो, शुभम महतो, सनातन महतो, सावित्री देवी और मांडवी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर योगदान दिया। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह कार्य सामूहिक एकजुटता और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। सड़क बनने से अब बच्चे आसानी से स्कूल जा सकेंगे, महिलाएं बाजार पहुंच सकेंगी और जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा। यह पहल झारखंड के ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है।

Leave a Comment

Jamshedpur : जमशेदपुर में डालसा पीएलवी ने असंगठित मजदूरों के बीच नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया

मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों को नशापान से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर

  • मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों को नशापान से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर के अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार, 28 फरवरी को डालसा पीएलवी ने मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों के बीच नशा के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी, ज़ोबारानी बास्के और मनोज महतो ने मजदूरों को नशापान न करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि “नशा करे नाश”, यानी नशीले पदार्थों का सेवन जीवन को बर्बाद कर देता है। साथ ही यह भी बताया गया कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त कानूनन जुर्म है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर और टाटा स्टील की विरासत पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक

नशा और अपराध के बीच संबंध पर दी गई जानकारी

जागरूकता अभियान के दौरान शराब, गुटका, सिगरेट, गांजा, चरस आदि के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। पीएलवी ने बताया कि नशा अपराध की जननी है, क्योंकि अपराधी अक्सर किसी भी जुर्म को अंजाम देने से पहले नशीले पदार्थों का सेवन करता है। इसके साथ ही डालसा के कार्य और उद्देश्य के बारे में मजदूरों को बताया गया और किसी भी समस्या के शीघ्र समाधान के लिए डालसा कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई। इस अभियान का उद्देश्य असंगठित मजदूरों को नशापान से दूर रखना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

Jamshedpur : जमशेदपुर और टाटा स्टील की विरासत पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक

“द टाटा ग्रुप बियॉन्ड बिज़नेस” पेश करती है उद्योग और सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रेरक कहानी जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर :

  • द टाटा ग्रुप बियॉन्ड बिज़नेसपेश करती है उद्योग और सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रेरक कहानी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर, जिसे भारत का पहला सुव्यवस्थित औद्योगिक नगर कहा जाता है, केवल इस्पात उत्पादन का केंद्र नहीं बल्कि राष्ट्र-निर्माण की जीवंत प्रयोगशाला भी रहा है। इसी ऐतिहासिक और औद्योगिक विरासत को समर्पित पुस्तक द टाटा ग्रुप बियॉन्ड बिज़नेस: इम्पैक्ट, एनकोमियम्स एंड अकोलेड्स प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है। यह कॉफी टेबल बुक टाटा समूह की 150 से अधिक वर्षों की प्रेरक यात्रा को दस्तावेज़ीय रूप में प्रस्तुत करती है और विशेष रूप से जमशेदपुर एवं टाटा स्टील की गौरवशाली भूमिका को रेखांकित करती है। पुस्तक केवल औद्योगिक उपलब्धियों का संकलन नहीं है, बल्कि उस मूल्य-आधारित नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है जिसने टाटा ग्रुप को विश्व के सबसे सम्मानित औद्योगिक समूहों में स्थापित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में साहू समाज की बैठक में तय, 8 मार्च को 52वां राजिम महोत्सव

पुस्तक में टाटा समूह से जुड़ी उन विशिष्ट विभूतियों का विस्तृत परिचय शामिल है, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान अर्जित किए। इसमें तीन भारत रत्न, सत्रह पद्म विभूषण, बासठ पद्म भूषण, इक्यासी पद्म श्री, पाँच मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, नौ द्रोणाचार्य पुरस्कार, उन्यासी अर्जुन पुरस्कार, पाँच राष्ट्रीय खेल पुरस्कार और तेरह माउंट एवरेस्ट विजेताओं का विवरण संकलित है। ये आँकड़े इस तथ्य को उजागर करते हैं कि जमशेदपुर की धरती केवल इस्पात ही नहीं, बल्कि असाधारण प्रतिभाओं को भी संजोती रही है। पुस्तक विशेष रूप से रतन टाटा और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ श्रमिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भी मानक स्थापित किए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को में छात्र आर्यन राज की इलाज के दौरान मौत, रहस्य बना सुसाइड मामला

पुस्तक के लेखक संदीप मुरारका ने तथ्यात्मक और संदर्भात्मक शैली में टाटा समूह की विरासत को संकलित किया है। यह कृति उद्योग, प्रबंधन, इतिहास और सामाजिक अध्ययन में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए उपयोगी है। पुस्तक यह संदेश देती है कि जब उद्योग मानवीय मूल्यों और राष्ट्र-निर्माण की भावना से जुड़ता है, तब वह केवल आर्थिक समृद्धि ही नहीं, बल्कि पीढ़ियों तक प्रेरणा देने वाली विरासत का निर्माण करता है। द टाटा ग्रुप बियॉन्ड बिज़नेस पाठकों को यह अनुभव कराती है कि टाटा समूह की सफलता केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अनुकरणीय रही है।

Jamshedpur : सोनारी में साहू समाज की बैठक में तय, 8 मार्च को 52वां राजिम महोत्सव

कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में महोत्सव आयोजन, जिम्मेदारी तय जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : तेली साहू समाज केंद्रीय

  • कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में महोत्सव आयोजन, जिम्मेदारी तय

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : तेली साहू समाज केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक साहू भवन, सोनारी में अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साहू समाज के कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में 52वां राजिम महोत्सव 8 मार्च 2026 को सूर्य मंदिर परिसर, सिदगोड़ा में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु स्वागत, संचालन, भोग वितरण, अतिथि सत्कार, मीडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक का संचालन केंद्रीय महामंत्री रामनरेश साहू ने किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को में छात्र आर्यन राज की इलाज के दौरान मौत, रहस्य बना सुसाइड मामला

इस अवसर पर केंद्रीय महिला अध्यक्षा जया साहू ने सभी महिला पदाधिकारियों और क्षेत्रीय महिला प्रतिनिधियों को महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी जैसे गिरवर साहू, केशव लाल साहू, कमला साहू, संतोषी साहू, शशि देवी, संगीता साहू, गीतांजलि साहू, लक्ष्मी साहू, नेहा दास, प्रीति साहू, लालू राम साहू, लखनलाल साहू, श्यामलाल साहू, जगन्नाथ साहू, बाबू दास साहू, हेमंत साहू, सत्येंद्र साहू, राजेश कुमार साहू, कन्हैया राम साहू, गिरधारी लाल साहू और धर्मेंद्र कुमार साहू उपस्थित थे। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन गिरवर साहू ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साहू ने दी।

Jamshedpur : टेल्को में छात्र आर्यन राज की इलाज के दौरान मौत, रहस्य बना सुसाइड मामला

XLRI के प्रथम वर्ष के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर की जान दे दी, फॉरेंसिक जांच शुरू जेबी लाइव, रिपोर्टर

  • XLRI के प्रथम वर्ष के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर की जान दे दी, फॉरेंसिक जांच शुरू

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर 29 (केएल-फोर 2/5) निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आर्यन राज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह XLRI – Xavier School of Management में प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार, 25 फरवरी की देर रात आर्यन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल Tata Motors Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में केवल आर्यन और उनके पिता मौजूद थे, जबकि उनकी मां बेंगलुरु में अपनी बेटी के पास थीं।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड की खनिज संपदा पर कारपोरेट की गिद्धी नजर – कृष्ण प्रसाद

टेल्को थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के कमरे से सल्फास की गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला रहस्यमय बना हुआ है। प्रारंभिक जांच में पढ़ाई का तनाव संभावित कारण माना जा रहा है। मृतक के पिता, जो Tata Motors के पूर्व कर्मचारी हैं, घटना से गहरे सदमे में हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Ranchi : झारखंड की खनिज संपदा पर कारपोरेट की गिद्धी नजर – कृष्ण प्रसाद

राज्य किसान सभा के 8वें सम्मेलन में किसान-मजदूर एकता पर जोर 28 फरवरी तक जारी रहेगा राज्य सम्मेलन जेबी लाइव,

  • राज्य किसान सभा के 8वें सम्मेलन में किसान-मजदूर एकता पर जोर
  • 28 फरवरी तक जारी रहेगा राज्य सम्मेलन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

रांची : रांची में आयोजित झारखंड राज्य किसान सभा के 8वें राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड कृष्ण प्रसाद ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी बीज और बिजली विधेयक, चार लेबर कोड, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता तथा मनरेगा को कमजोर करने की नीति अन्नदाता किसानों की कमर तोड़ देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की खनिज संपदा, जल, जंगल और जमीन पर कारपोरेट घरानों की गिद्धी नजर है, जिसके खिलाफ किसान सभा सड़कों पर संघर्ष कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में धूमधाम से मनाया गया ‘मागे पोरोब’

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की चेतावनी

कृष्ण प्रसाद ने कहा कि प्रतिदिन 31 किसानों की आत्महत्या और महाराष्ट्र में 45 किसानों की आत्महत्या सरकार की किसान विरोधी नीतियों को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी उत्पादों पर शून्य प्रतिशत आयात शुल्क और भारतीय किसानों पर 18 प्रतिशत टैरिफ का समझौता किसानों के लिए घातक है। घोषित एमएसपी के बजाय 15-18 रुपये में धान खरीदी और जबरन भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दों पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। किसान सभा ने राज्य को 60 प्रतिशत और केंद्र को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की मांग दोहराई तथा बांटने की राजनीति के खिलाफ एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में 22 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारी तेज

एमएसपी और भूमि अधिग्रहण पर सरकार को घेरा

उद्घाटन सत्र के बाद सीटू नेता प्रतीक मिश्रा, जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष डॉ. कृति सिंह मुंडा तथा खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज्य संयोजक बिरेंद्र कुमार ने सम्मेलन को संबोधित किया और किसान-मजदूर एकता पर बल दिया। विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिया। सम्मेलन 28 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर अवधेश कुमार, सुफल महतो, सुरजीत सिन्हा, एहतेशाम अहमद, स्वपन महतो, प्रफुल्ल लिंडा, मदुवा कच्छप, शंकर उरांव, रामदेव सिंह, लगी सोरेन और ललित मुंडा सहित कई नेता मंच पर उपस्थित थे।

Potka : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में धूमधाम से मनाया गया ‘मागे पोरोब’

पारंपरिक नृत्य-गीत और प्रकृति पूजन से गूंजा परिसर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका

  • पारंपरिक नृत्य-गीत और प्रकृति पूजन से गूंजा परिसर
  • विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका में स्थित रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के परिसर में झारखंड की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और सृष्टि पूजन का प्रतीक “मागे पोरोब” उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य और गीत प्रस्तुत कर वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। इस अवसर पर व्याख्याताओं और विद्यार्थियों ने मिलकर प्रकृति की पूजा-अर्चना की तथा पत्तों और पुष्पों से पूरे परिसर को सजाया। कॉलेज के अध्यक्ष राम बचन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मागे पर्व मानव के उद्भव और प्रकृति के साथ उसके गहरे संबंध का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में 22 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारी तेज

संस्कृति संरक्षण का संदेश देता है मागे पर्व

सचिव गौरव बचन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना भी है। रंभा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने पर्व को सामाजिक सद्भाव और सामूहिक एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि लुगून, मंजू गागराई और प्रकाश सिंह सरदार की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर रंभा डिग्री कॉलेज, रंभा बीएड कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए झारखंडी संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top