- सामाजिक सरोकार से जुड़ा कदम, शीतलहर से राहत दिलाने की पहल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा गांव में सोमवार को जिला परिषद सदस्य लखी मार्डी के सौजन्य से झामुमो नेताओं द्वारा जरुरतमंदों और वृद्धाओं के बीच कंबल वितरण किया गया। ठंड के मौसम में शीतलहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। झामुमो जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी, आदिम जनजाति उत्थान मंच जिला अध्यक्ष लोबीन सबर और झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहली ने मिलकर कंबल वितरित किए।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बरसोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पानीसोल में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
नेताओं ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और वृद्ध लोग सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे में कंबल वितरण से उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और जिला परिषद सदस्य लखी मार्डी का आभार जताया। आयोजन से सामाजिक सरोकार और जनहित को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
























