- सुरदा और बेनासोल पंचायत के कई गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों से मांगा आशीर्वाद
- सोमेश बोले — “जनता का बेटा बनकर करूंगा विकास कार्य पूरे”
जेबी लाइव, रिपोर्टर
महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सुरदा पंचायत के सूरदा, काशीडीह, माटियालडीह, तिलाबोनी, उपरबांदा और बेनासोल पंचायत के सोहदा एवं बेनासोल फौजी बस्ती का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। जनसंपर्क में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, झामुमो नेता सागेन पूर्ति, युवा नेता विक्टर सोरेन, जगदीश भकत, प्रधान सोरेन, हरीश भकत, लोबिन सबर, सुनील किस्कू, गौरांग माहली, सुभाष मुर्मू, सिंगराई हेम्ब्रम, विशेश्वर भकत, पंचायत अध्यक्ष बासु सोरेन और गणेश टुडू सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। सोमेश सोरेन ने सुरदा ग्राम प्रधान लखन टुडू और मटियालडीह ग्राम प्रधान यदुनाथ मार्डी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला उपचुनाव : बड़ाखुर्शी में महुआ माझी और सविता महतो ने संभाला मोर्चा
गांव-गांव पहुंचकर झामुमो प्रत्याशी ने जनता से मांगा समर्थन
जनसंपर्क के दौरान सोमेश सोरेन ने कहा कि घाटशिला की जनता ने उनके दादा स्व. रामदास सोरेन को तीन बार विधायक बनाकर हेमंत सरकार में मंत्री बनने का अवसर दिया था। उनके निधन के बाद उपचुनाव एक कठिन परिस्थिति में हो रहा है, लेकिन जनता का आशीर्वाद और विश्वास उनके साथ है। उन्होंने कहा, “मेरे बाबा ने जो भी विकास कार्य अधूरे छोड़े, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। आप सभी 11 नवंबर को क्रम संख्या 2 पर तीर-धनुष छाप पर वोट देकर मुझे आशीर्वाद दें।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने बाबा की तरह जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे।
























