- जनसंपर्क कार्यक्रम में झामुमो नेताओं ने जनता से सीधा संवाद कर जताया विकास का संकल्प
- ग्रामीणों ने जताया विश्वास — झामुमो के साथ ही दिखा विकास का रास्ता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी प्रखण्ड के बेनासोल गाँव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम में माननीय मंत्री दीपक विरुवा, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, युवा नेता सौरभ चक्रवर्ती तथा पंचायत की मुखिया सुकुरमणि हेंब्रम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सैकड़ों ग्रामीणों ने झामुमो की नीतियों और जनसेवा के संकल्प पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नेताओं ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जनता को उनका पूरा लाभ दिलाने का संकल्प दोहराया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : भालूकखुलिया में दो दिवसीय फुटबॉल महासंग्राम का आगाज, 32 टीमें मैदान में उतरीं
जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नेताओं ने किया जोर
बैठक के दौरान तांब्रा नगरी (मुसाबनी क्षेत्र) में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के लिए ठोस कदम उठाने पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि झामुमो की सरकार ग्रामीण विकास और स्थायित्व की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। जनसंपर्क कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने स्पष्ट कर दिया कि झामुमो की पकड़ गांवों में लगातार मजबूत हो रही है और जनता अब विकासोन्मुख राजनीति के साथ खड़ी है।
























