- मुख्यमंत्री की पहल से जनता को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखण्ड अंतर्गत सामुदायिक उप स्वास्थ्य केन्द्र केन्दाडीह में प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पहल से राज्य के सभी प्रखण्डों में 6 से 10 जनवरी तक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिससे सभी वर्गों के मरीजों को निःशुल्क जांच और उचित इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पहल से राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : Musabani : विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने सिद्धेश्वर धाम का किया निरीक्षण
समाज के सभी वर्गों के लिए उपलब्ध होगी स्वास्थ्य सुविधा
कार्यक्रम में जिला परिषद लखी मार्डी, संयोजक मंडली प्रमुख बागराय मार्डी, प्रखण्ड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, घाटशिला प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, सुनील किस्कू, गणेश टुडू, विराम सोरेन, कौशिक कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वास्थ्य मेला में आमजन को निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
























