Share

New Delhi : जगदीप धनखड़ का इस्तीफा देशभर में चर्चा का विषय, सत्ता-पक्ष और विपक्ष में शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप

  • स्वास्थ्य कारण या कुछ और? उपराष्ट्रपति के इस्तीफे ने उठाए राजनीतिक सवाल, राष्ट्रपति ने मंजूर किया इस्तीफा, पीएम मोदी ने जताई चिंता
  • राजनीतिक विश्लेषकों की चिंता, कहीं अंदरूनी मतभेद तो नहीं इस्तीफे की वजह?

जेबी लाइव, रिपोर्टर

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। इसके बाद इस्तीफा गृह मंत्रालय को भेजा गया, जिसने संविधान के अनुच्छेद 67A के तहत इसकी जानकारी सार्वजनिक की। इस्तीफा ऐसे समय पर आया जब संसद का मानसून सत्र प्रारंभ हुआ ही था। इस अचानक लिए गए फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं और कयासों का दौर तेज कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और उनके कार्यकाल की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड में 3 अगस्त को माओवादियों का बंद, संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, पीएम मोदी ने जताई चिंता, देश में छाया सन्नाटा

विपक्ष ने धनखड़ के इस्तीफे को रहस्यमयी करार देते हुए इसके पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि यह पूरी तरह चौंकाने वाला है और स्वास्थ्य को वजह बताना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दबाव में काम कर रहे हैं। जेएमएम सांसद महुआ माजी ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी और सवाल उठाया कि जब वे सुबह संसद आए थे तो कोई संकेत नहीं था कि इस्तीफा देंगे।

इसे भी पढ़ें : Indore : इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री सुरक्षित

विपक्ष ने उठाए सवाल, बोले- क्या सिर्फ स्वास्थ्य कारण है या कोई गहरी साजिश?

राजद सांसद मनोज झा ने सरकार पर ‘गैर पारदर्शिता’ का आरोप लगाते हुए कहा कि बीच कार्यकाल में इस्तीफा देना सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की हर प्रक्रिया पर संदेह होने लगा है क्योंकि पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव है। चंद्रशेखर आजाद ने इस्तीफे को चिंता का विषय बताया और कहा कि इस्तीफा अचानक हुआ है, लेकिन उन्होंने धनखड़ के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति से इस्तीफा स्वीकारने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : नगर पंचायत में बड़ा भ्रष्टाचार खुला, प्रशासक शेखर सुमन पर फर्जी बिलिंग का आरोप

गैर पारदर्शिता पर विपक्ष हमलावर, चंद्रशेखर बोले- इस्तीफा स्वीकार हो, पर चिंता जायज

सत्तापक्ष ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि विपक्ष तो किसी के स्वास्थ्य पर भी राजनीति करने से नहीं चूकता। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है तो इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी कहा कि इस्तीफा चौंकाने वाला जरूर है, लेकिन अगर स्वास्थ्य कारण हैं, तो उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Khadagpur : रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

सत्तापक्ष ने विपक्ष को घेरा, कहा- इंसानियत पर भी राजनीति कर रहा है विपक्ष

भाजपा सांसद डॉ. भागवत किशनराव कराड ने खुलासा किया कि कुछ समय पहले उपराष्ट्रपति एम्स में भर्ती भी हुए थे। ऐसे में उनके इस्तीफे को केवल राजनीतिक चश्मे से देखना गलत है। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर का रुख बाकी विपक्षी नेताओं से अलग दिखा। उन्होंने किसी तरह की राजनीतिक टिप्पणी नहीं करते हुए केवल स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यह उनके संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें : Bihar : पारस अस्पताल हत्याकांड : STF और अपराधियों में मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

शशि थरूर ने दिखाया संयम, बोले- राजनीति से ऊपर है स्वास्थ्य की चिंता

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उपराष्ट्रपति का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब देश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और संसद का सत्र चल रहा है। ऐसे में ये सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या वास्तव में कारण सिर्फ स्वास्थ्य है या फिर इसके पीछे कोई अंदरूनी मतभेद या दबाव है। सत्तापक्ष जहां इसे मानवता और संवेदनशीलता का विषय बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे लोकतंत्र की पारदर्शिता पर सवाल मान रहा है। बहरहाल, धनखड़ के इस्तीफे ने देश की राजनीति में हलचल जरूर मचा दी है।

Gua : गुवा में उरांव समाज ने धूमधाम से मनाया सरहुल पर्व

प्रकृति पूजा कर खुशहाली और समृद्धि की मांगी गई कामना सरहुल पर्व ने दिया प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का

  • प्रकृति पूजा कर खुशहाली और समृद्धि की मांगी गई कामना
  • सरहुल पर्व ने दिया प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का संदेश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा के हिरजी हटिंगा स्थित सरना स्थल पर उरांव समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पाहन गोकुल बरुवा और शंकर टोप्पो ने विधि-विधान से धरती, जल और जंगल की पूजा-अर्चना की। समाज के लोगों ने देवी-देवताओं से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सरहुल को उरांव समाज का नया साल भी माना जाता है, जिसे चैत्र नवरात्रि के महीने में मनाया जाता है। इस दौरान पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पर्व की शोभा बढ़ाई। पुरुषों ने कानों में फूल सजाए, जबकि महिलाओं ने भी फूलों से खुद को सजाया और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी साझा की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक संग तीन अपराधी गिरफ्तार

पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों से सजा सरहुल पर्व

इस अवसर पर पारंपरिक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें लोग घर-घर जाकर झंडा लगाते हुए शुभकामनाएं देते नजर आए। पंचायत सदस्य भादो टोप्पो ने बताया कि सरहुल झारखंड की जनजातियों का प्रमुख प्रकृति पर्व है, जो साल वृक्षों में नए फूल आने पर मनाया जाता है। यह पर्व धरती और सूर्य के मिलन, प्रकृति के प्रति आभार और कृषि कार्य की शुरुआत का प्रतीक है। कार्यक्रम में चुन्नू टोप्पो, अजय लकड़ा, संजय टोप्पो, राजेश मिंज, रोहित लकड़ा, साबित्रा लकड़ा, लालीन टोप्पो और धनमित मिंज सहित कई लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक संग तीन अपराधी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर छापेमारी, पांच मोटरसाइकिल बरामद सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का मामला जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर

  • सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर छापेमारी, पांच मोटरसाइकिल बरामद
  • सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का मामला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह लुपुंग टोला इजिमेल चौक सरजामदा निवासी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार, हलुदबनी निवासी सोनू नायक उर्फ कटारी और लुपुंग टोली निवासी अतुल मुंडू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार हीरो होंडा स्पलेंडर और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : ईद पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण, गुवा में दिखी मानवता

पुलिस कार्रवाई में चोरी की पांच बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार, गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के पास हाल ही में मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की सभी पांच गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल दिए गए थे, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Gua : ईद पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण, गुवा में दिखी मानवता

एमडी सलीम कुरैशी की पहल से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान समाजसेवी पहल से मजबूत हुआ भाईचारा और सौहार्द

  • एमडी सलीम कुरैशी की पहल से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान
  • समाजसेवी पहल से मजबूत हुआ भाईचारा और सौहार्द

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा क्षेत्र में ईद के पावन अवसर पर समाजसेवी एमडी सलीम कुरैशी द्वारा गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष यह आयोजन गुवा के नूईया क्षेत्र में हुआ, जहां बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नए कपड़े वितरित किए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ईद जैसे खुशी के त्योहार पर इस पहल ने पूरे इलाके में सकारात्मक संदेश दिया और लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

नए कपड़े पाकर बच्चों में दिखा उत्साह और खुशी

कार्यक्रम के दौरान एमडी सलीम कुरैशी ने कहा कि ईद का असली मतलब खुशियां बांटना और जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से इस तरह का आयोजन करते आ रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी ने इस नेक कार्य के लिए आयोजक को धन्यवाद दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा, जहां हर कोई ईद की खुशियों में शामिल नजर आया।

Gua : गुवा में ईद पर लच्छा और शरबत वितरण, भाईचारे की मिसाल

मोहम्मद राजा की पहल से लोगों ने मिलकर मनाई ईद की खुशियां समाज में एकता बढ़ाने का संदेश, लोगों ने

  • मोहम्मद राजा की पहल से लोगों ने मिलकर मनाई ईद की खुशियां
  • समाज में एकता बढ़ाने का संदेश, लोगों ने की सराहना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा में ईद के मौके पर आपसी प्रेम और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। ईद की खुशियों को साझा करने के उद्देश्य से मोहम्मद राजा की ओर से लच्छा और “मोहब्बत का शरबत” का वितरण किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने एक साथ मिलकर इस पहल का आनंद लिया और ईद की मिठास को महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और खुशी के इस मौके को यादगार बनाया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

ईद पर बांटी गई खुशियां, हर चेहरे पर दिखी मुस्कान

मोहम्मद राजा ने इस मौके पर कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का दिन है। उन्होंने बताया कि इस छोटे से आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा और बच्चों में खासा जोश देखने को मिला। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ईद के इस पावन अवसर पर गुवा में एकता, प्रेम और सद्भाव का सुंदर संदेश देखने को मिला।

Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

एनएच-49 पर कार की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम गांव में शोक की लहर, परिजनों

  • एनएच-49 पर कार की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गम्हरिया चौक के समीप एनएच-49 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में काठुलिया (कैमी) गांव की रहने वाली चिंतामणि नायेक (चित्रा) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह अपने बड़े बेटे स्वपन नायक के साथ बाइक से ओडिशा जा रही थीं। परिवार में छोटे बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी और उसी सिलसिले में वे लड़की देखने जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया चौक के पास एक तेज रफ्तार मारुति बलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चिंतामणि नायेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : ईद के दिन कपाली में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला

शादी की खुशियां मातम में बदली, हादसे ने तोड़े सपने

घटना के बाद उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए ओडिशा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इस दुखद खबर के गांव पहुंचते ही काठुलिया (कैमी) गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सन्नाटा और दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Seraikela : ईद के दिन कपाली में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घायल की हालत नाजुक आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

  • आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घायल की हालत नाजुक
  • आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। दोपहर के समय आपसी विवाद को लेकर रमजान नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि रमजान, जो पेशे से पेरिस पुट्ठी का काम करता है, का किसी बात को लेकर एक अन्य युवक से विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी उग्र हो गई और आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद रमजान लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, भाईचारे का दिया संदेश

मामूली विवाद बना हिंसा की वजह, इलाके में दहशत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल रमजान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, जबकि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ईद जैसे पावन पर्व के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top