- शिक्षा व्यवस्था चरमराई, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप
- शिक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज अभिभावक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पटमदा : जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सुंदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक की पढ़ाई होती है, लेकिन कुल पांच शिक्षकों की स्वीकृत नियुक्ति के बावजूद वर्तमान में केवल तीन शिक्षक ही उपलब्ध रहते हैं। वह भी नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंचते, जिससे पठन-पाठन का कार्य बाधित हो रहा है। बच्चों को समय पर पढ़ाई नहीं मिल पाने से अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में स्कूल वैन–ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, अभिभावकों की बढ़ी मुश्किलें
जिला मुख्यालय पहुंचकर सौंपा मांग पत्र
शिक्षकों की समस्या को लेकर आज ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की बहाली और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो बच्चों का भविष्य गंभीर रूप से प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से शिक्षा व्यवस्था सुधारने और स्कूल की स्थिति पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।


























