- Zअतिक्रमण की जांच, बोर्ड लगाने और जमीन मुक्त कराने की मांग तेज
- कांग्रेस ने चेताया—कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका थाना क्षेत्र के तेंतला पंचायत अंतर्गत तुड़ी मौजा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पोटका C.O. निकिता बाला के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि तुड़ी मौजा में दबंगई के सहारे सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया जा रहा है और इसे निजी उपयोग में बदलने की कोशिश हो रही है, जो न केवल नियमों के विरुद्ध है बल्कि ग्रामीणों के हितों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Potka : विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता को मिला प्लस टू का दर्जा, विद्यालय में खुशी की लहर
सरकारी नक्शा के अनुरूप जांच कराने की मांग
कांग्रेस नेताओं—जयराम हांसदा, सौरभ चट्टर्जी, लालटू दास, सीताराम सोरेन, आनंद पाल और शिवचरण टुडू—ने मांग की है कि सरकारी नक्शा के अनुरूप स्थल जांच कराई जाए, संबंधित भूमि पर सरकारी बोर्ड लगाया जाए और अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाता है, तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी। नेताओं का कहना है कि सरकारी जमीन जनता की संपत्ति है और किसी भी व्यक्ति द्वारा निजी लाभ के लिए इसका उपयोग स्वीकार्य नहीं।
























