- कहा—कलियुग में संकीर्तन ही मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल मार्ग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड के जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहर हरि नाम संकीर्तन कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। वे अपराह्न करीब 4:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां संघ के सदस्यों और स्थानीय महिलाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और हरि नाम संकीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा के बरसोल में कौशल विकास केंद्र का शिलान्यास, युवाओं के लिए नई उम्मीद
चैतन्य महाप्रभु के आदर्शों को अपनाने की अपील
इस अवसर पर संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि कलियुग में हरी नाम संकीर्तन ही मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल और उत्तम साधन है। उन्होंने चैतन्य महाप्रभु के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने संकीर्तन के माध्यम से प्रेम, समर्पण, दीनता और सहिष्णुता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को इन मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है। कार्यक्रम में उनके साथ सिमल सोरेन, बबलू नाथ सोरेन, गणेश सरदार, दुलाल मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिशिर मंडल, सचिव नारायण मंडल और अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

























