- शिक्षा को गांव तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम
- शिक्षा से ही बनेगा सशक्त समाज : संजीव सरदार
- विधायक अपने सभी वादे पूरे कर रहे हैं : सुधीर सोरेन
- विकास की नई गति पकड़ रहा है पोटका क्षेत्र
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल पर जुड़ी पंचायत के हाता स्थित टाटा रोड भेलाईटांड़ में शनिवार को नि:शुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर क्लासेस के संचालन के लिए भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस कोचिंग सेंटर में कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक परीक्षा की तैयारी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ कंप्यूटर की नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अपहरण घटनाओं से दहशत में जमशेदपुर, भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन
ग्रामीण बच्चों को मिलेगा नि:शुल्क शिक्षा का अवसर
शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार है। यह न केवल ज्ञान देती है, बल्कि सही और गलत में अंतर समझने की क्षमता भी विकसित करती है। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर क्लासेस का संचालन उनका चुनावी वादा था, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। पोटका में पहले ही डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया जा चुका है और दर्जनों स्कूलों को +2 में अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले महीनों में पोटका विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना लेगा। विधायक ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाकर अपने जीवन में आगे बढ़ें।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दुर्गा सप्तशती और सुंदरकांड पाठ, पांच कलश स्थापना से गूंजा वातावरण
शिक्षा से आत्मनिर्भर बनेगा समाज, तिरिंग में बनेगा 13 लाख से गार्ड रूम
इसी क्रम में जुड़ी पंचायत के तिरिंग गांव स्थित मत्स्य विभाग की भूमि पर कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा स्वीकृत गार्ड रूम निर्माण कार्य का भी शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने किया। लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस दो कमरों के गार्ड रूम का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। यह गार्ड रूम मत्स्य विभाग के पांच तालाबों की देखरेख के लिए बनाया जा रहा है। करीब चार दशकों बाद तिरिंग में पुनः मत्स्य उत्पादन शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में 21 जनवरी को भव्य टुसु मेला का होगा आयोजन
मत्स्य उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
कार्यक्रम में झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार लगातार जनहित में बेहतर कार्य कर रही है। पेसा कानून लागू कर सरकार ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ ग्रामसभा को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि विधायक संजीव सरदार जन-जन के नेता हैं और अपने कार्यकाल में किए गए सभी चुनावी वादों को एक-एक कर पूरा कर रहे हैं, जिससे पोटका क्षेत्र को विकास की नई गति मिल रही है। इस अवसर पर मुखिया सुकलाल सरदार, मुखिया कार्तिक मुर्मू, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, भुवनेश्वर सरदार, विधासागर दास, हितेश भगत, बिरेन पात्र, रमेश सोरेन, रोहितोष पाल, फलिन्दर गोप, जिकरुल होदा, डोबो चाकिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
























