- मुखिया फरजाना सुल्तान ने विकास कार्यों को ग्रामीणों की सुविधा से जोड़ा
- स्वच्छ पेयजल व सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका के हल्दीपोखर पश्चिम में मुखिया फरजाना सुल्तान द्वारा जलमिनार का औपचारिक उद्घाटन किया गया, साथ ही पीसीसी सड़क और स्नान घाट निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। ये सभी परियोजनाएँ 15वीं वित्त आयोग की राशि से पूर्ण की जाएंगी। कार्यक्रम में उप मुखिया शाहिद परवेज, अलका परवीन, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने इन विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप उठाया गया सार्थक कदम बताया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परदेसी पाड़ा में मस्जिद निर्माण कार्य रुका, जनसंख्या वृद्धि व धर्मांतरण पर बैठक में उठी चिंता
15वीं वित्त आयोग से होंगे क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास कार्य
उद्घाटन के दौरान मुखिया फरजाना सुल्तान ने कहा कि जलमिनार का संरक्षण एवं रखरखाव सभी ग्रामीणों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छ पेयजल की सुविधा बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने यह भी जोर दिया कि पंचायत द्वारा विकास योजनाओं को आवश्यकतानुसार प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति मिल सके। ग्रामीणों ने मुखिया के इन प्रयासों की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिलाया।
























