- महिला जिला परिषद सोन मुनि सरदार ने उपायुक्त को लिखा पत्र, भवन निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : पोटका में विकास के नाम पर सरकारी राशि की लुट को लेकर महिला जिला परिषद सदस्य सोन मुनि सरदार ने आवाज उठानी तेज कर दी है। हालिया मामला पोटका प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय के पांच करोड़ रुपये लागत वाले भवन निर्माण का है। सोन मुनि सरदार ने जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर भवन निर्माण में भारी अनियमितताओं और निर्धारित मानक नियमों की अनदेखी की जानकारी दी है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की है। इस मामले में भाजपा नेता लव सरदार ने कहा कि पोटका में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार नई बात नहीं है और जांच होने पर विकास के नाम पर सरकारी राशि की लुट का मामला सामने आएगा।
इसे भी पढ़ें : Potka : हल्दीपोखर में नव युवक क्लब का सरस्वती पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
कस्तूरबा बालिका विद्यालय निर्माण में अनियमितताओं को लेकर उठी स्थानीय नेताओं की आवाज

जिला परिषद सदस्य के आरोपों के बाद यह देखने वाली बात होगी कि उपायुक्त इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय निर्माण पर उठ रहे सवालों पर कितनी जल्दी कार्रवाई होती है। इससे न केवल सरकारी धन की उचित उपयोगिता सुनिश्चित होगी, बल्कि भविष्य में ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। स्थानीय लोग और शिक्षा जगत इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और सभी की निगाहें उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।
























