- अवैध नशा कारोबार पर पुलिस की कड़ी निगरानी, पेडलर देवल मंडल न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देवल मंडल नामक ब्राउन शुगर पेडलर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 2.35 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार देवल मंडल हाता, हल्दीपोखर, रसूनचोपा, कलिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। पुलिस को लंबे समय से इस अवैध कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं।
इसे भी पढ़ें : Potka : मुखिया की पहल से रसूनचोपा के 78 बुजुर्ग हुए लाभान्वित, व्हीलचेयर से लेकर कान की मशीन तक वितरित
लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया और आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे। पुलिस का मानना है कि देवल मंडल की गिरफ्तारी से इस नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी।
























