- 34 पंचायतों में 7 हजार कंबल का होगा वितरण, जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने की पहल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा पोटका प्रखंड क्षेत्र में सात हजार कंबलों का वितरण पंचायत स्तर पर किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने तेंतला, जुड़ी एवं पोटका पंचायत से किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार जन-जन तक विकास और राहत पहुंचाने को लेकर गंभीर है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा के तीन चर्चों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व
ठंड से बचाव के लिए सरकार की राहत योजना शुरू
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कंबल गुणवत्तापूर्ण हैं, जो लंबे समय तक उपयोगी रहेंगे। उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारियों से अपील की कि कंबल वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हो और केवल वास्तविक जरूरतमंदों को ही कंबल दिए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की बिचौलिया व्यवस्था को रोकना आवश्यक है ताकि योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पेसा कानून का भी उल्लेख किया और कहा कि झारखंड सरकार की कैबिनेट द्वारा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून लागू करने की मंजूरी दी गई है, जिससे गांव की स्वशासन व्यवस्था मजबूत होगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुबली पार्क गेट पर दिनदहाड़े मोबाइल छीना, भीड़ ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही उपस्थिति
विधायक ने ग्रामीणों से जागरूक रहने और ग्राम सभा को सशक्त बनाने की अपील की। कार्यक्रम में बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, मुखिया अमृत माझी, मुखिया सुकलाल सरदार, पानो सरदार, पूर्व जिप सदस्य चंद्रावती महतो, हीरामनी मुर्मू, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत, रमेश मुर्मू, बीरेन पात्र, पंचायत सचिव साधुचरण सामद, ललन ठाकुर, सुनील कुमार बेरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर लोगों ने विधायक की पहल की सराहना की और इसे ठंड से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


























