- किसानों की आय बढ़ाने और फसल उत्पादन सुधारने पर सरकार का फोकस
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका प्रखंड के पोटका लैम्पस भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने गेहूं बीज वितरण योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आसनबनी, कालिकापुर, हल्दीपोखर, चाकड़ी, कोवाली और हरिणा लैम्पस क्षेत्र के किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण गेहूं बीज उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल उत्पादन में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सही समय पर सही बीज उपलब्ध कराना किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक है और यह योजना सीधे तौर पर किसानों को फायदा पहुंचाएगी।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में इतिहास रचा: झामुमो के युवा नेता सोमेश सोरेन की शानदार और रिकॉर्ड जीत
लैम्पस प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी सहभागिता
उद्घाटन समारोह में पोटका लैम्पस के अध्यक्ष पंचानन सरदार, सचिव उत्तम कुमार साहू, हाथीबिंदा लैम्पस के अध्यक्ष भीमचरण सरदार, सचिव मनिंदरनाथ महतो सहित कई लैम्पस के प्रतिनिधि मौजूद थे। इसके अलावा पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, आंदोलनकारी नेता सुनील महतो और समाजसेवी आनंद दास भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रभावी बना दिया। किसानों ने उम्मीद जताई कि गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से रबी सीजन में उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


























