- ढेंगाम (नागासाई) में सामाजिक संस्थाओं की पहल, 50 बच्चों को मिला उपहार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत ढेंगाम (नागासाई) गांव में सामाजिक संस्था युवा के कार्य क्षेत्र के तहत एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निष्कृति संघ, सोनारी जमशेदपुर द्वारा सामाजिक संस्था युवा के सहयोग से खेल सामग्री एवं खिलौना वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर चार केंद्रों से कुल 50 शबर एवं गरीब आदिवासी बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच फुटबॉल, क्रिकेट बैट व बॉल, बैडमिंटन, स्किपिंग रस्सी, लूडो, टॉय सहित अन्य खेल सामग्री व खिलौने वितरित किए गए। इसके अलावा सभी बच्चों को बिस्किट, केक और चॉकलेट भी दी गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहन चालकों की सघन जांच
खेल के साथ खुशी बांटने का प्रयास, स्वयंसेवकों की रही अहम भूमिका
खेल सामग्री प्राप्त करते ही बच्चों ने विभिन्न खेलों में सक्रिय सहभागिता दिखाई और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनके जीवन में आनंद और आत्मविश्वास का संचार करना रहा। इस अवसर पर निष्कृति संघ, सोनारी जमशेदपुर से चंद्र पाल, अशोक कुमार पाल, अनीशा पाल, अपर्णा चक्रवर्ती, अल्पना चटर्जी, मोव अचार्जी, मलय अचार्जी, रनजुला चौनी एवं प्रदुत वेज उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक संस्था युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती, कार्यकर्ता अरुप कुमार मंडल तथा वॉलिंटियर घासीराम गोप, साकरो मुर्मू, द्रौपदी सरदार और लता रानी सरदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने मिलकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।


























