- सुख, शांति और समृद्धि के उद्देश्य से स्थानीय लोगों ने किया सामूहिक आयोजन
- सभी भक्तों ने लिया सहयोग का संकल्प, तैयारी में जुटे ग्रामीण
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका के हल्दीपोखर में 20 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। कथा के शांतिपूर्ण और सफल संचालन को लेकर सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नरेंद्रनाथ मंडल ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि भक्तों की सुविधा और कथा के सुचारू आयोजन के लिए “श्रीमद् भागवत कथा संचालन समिति, हल्दीपोखर” का गठन किया जाए। समिति में नरेंद्रनाथ मंडल को अध्यक्ष, दिलीप अग्रवाल को सचिव और शीतल मंडल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों की पुरी–भुवनेश्वर शैक्षणिक यात्रा संपन्न, सांस्कृतिक और व्यावहारिक ज्ञान से हुए समृद्ध
कथा संचालन हेतु समिति गठित, तैयारियां शुरू
बैठक में मौजूद सभी भक्तों और स्थानीय लोगों ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और लोककल्याण की भावना से किया जा रहा है। उन्होंने इस धार्मिक आयोजन में सहयोग और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। बैठक में सूरज मंडल, निलय मंडल, सूरज मोदक, घनश्याम, मिलन मंडल, रमेश मोदक, मलय मंडल, रोहन साहू, तपन गोप, दिनेश मंडल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। समिति ने अपील की है कि सभी ग्रामीण एकजुट होकर इस पावन कथा को सफल बनाएं।
























