- अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के दिए निर्देश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
रामगढ़ : बुधवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से उपायुक्त और अन्य अधिकारियों को दी। उपायुक्त ने विगत कुछ समय में अवैध खनन रोकने हेतु किए गए प्रयासों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अवैध खनन पर और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की भी जानकारी ली।
इसे भी पढ़ें : Gua : नोआमुंडी में 30-31 जनवरी को 35वां फ्लावर एंड वेजिटेबल शो
अवैध मुहानों पर सघन कार्रवाई, त्वरित रोक सुनिश्चित करने के निर्देश
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवैध मुहानों को बंद कराने के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की और कहा कि यदि कहीं से अवैध खनन संबंधी सूचना प्राप्त होती है तो त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पूरी तरह बंद कराया जाए। उन्होंने संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों और एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर्स को निर्देश दिया कि अवैध मुहानों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी तरह का खनन कार्य न होने दिया जाए। इसके अलावा, उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारी को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : Potka : जुड़ी में 8 से 14 मार्च तक फ्लड लाइट क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति, सघन निगरानी का दिया भरोसा
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए सभी स्तरों पर सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए, ताकि जिले में खनन गतिविधियां पूरी तरह से नियंत्रित हों और नियमों का उल्लंघन न हो।


























