- शत प्रतिशत सरकारी विद्यालयों में जलापूर्ति और शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
- 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना तैयार करने हेतु विभागीय समन्वय पर बल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
रामगढ़ : मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना में अब तक हुए कार्यों की जानकारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से ली। उन्होंने जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है, उन्हें तत्काल हैंडोवर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के माध्यम से आम जनता को मिलने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और योजना को तेज गति से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में वृद्धा से चार लाख रुपये मूल्य के गहनों की ठगी, दो शातिर युवक फरार
जल जीवन मिशन में हुए कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के शीघ्र पूर्ण होने के निर्देश
बैठक में कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी कि रामगढ़ जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत चार प्रमुख योजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनसे कुल 28,480 घरों को जलापूर्ति कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने इन योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने और ग्राम जल स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त करने का भी आदेश दिया गया। शत प्रतिशत सरकारी विद्यालयों में पेयजल और शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026: उपायुक्त ने प्रेस वार्ता में साझा की महत्वपूर्ण जानकारी
शत प्रतिशत सरकारी विद्यालयों में पेयजल और शौचालय की उपलब्धता पर जोर
बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में कार्य करते समय जलापूर्ति कनेक्शन की पाइपलाइन टूटने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मरम्मती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने 2026-27 के लिए वार्षिक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया और ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, यूनिसेफ सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि निर्भय कुमार मोदी, जिला समन्वक मोइनुल इस्लाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
























