- 26 फरवरी को नगड़ी में किसान रैली, राष्ट्रीय किसान नेता करेंगे संबोधन
- किसान विरोधी विधेयकों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झारखंड राज्य किसान सभा के 8वें राज्य सम्मेलन को लेकर व्यापक तैयारी का निर्णय लिया गया है। यह सम्मेलन 26, 27 और 28 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। इसी क्रम में 26 फरवरी को नगड़ी में एक विशाल किसान रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता संबोधित करेंगे। सम्मेलन की तैयारी के लिए राज्य सम्मेलन स्वागत समिति का गठन किया गया है। स्वागत समिति के अध्यक्ष सुरेश मुंडा, सचिव मदुवा कच्छप और कोषाध्यक्ष शंकर उरांव चुने गए हैं। वहीं संरक्षक के रूप में डॉ. मिथलेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारी अध्यक्ष भवन सिंह और ललित मुंडा बनाए गए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष के रूप में कृति सिंह मुंडा, बिगल उरांव, प्रदीप महतो और महेश मुंडा को शामिल किया गया है। संयुक्त सचिव पद पर कपील महतो, प्रफुल्ल लिंडा, राजू मुंडा और सोमरा मुंडा का चयन किया गया है।
इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा कॉलेज में दीक्षारंभ और दीक्षांत समारोह का भव्य संयुक्त आयोजन
किसान सम्मेलन की तैयारी के लिए स्वागत समिति गठित
बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि राज्य सम्मेलन से पूर्व गांव, पंचायत और अंचल स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद दिसंबर माह में सभी जिलों में किसान सम्मेलन होंगे। राज्य सम्मेलन में झारखंड भर से निर्वाचित किसान प्रतिनिधि भाग लेंगे, जबकि बतौर पर्यवेक्षक अखिल भारतीय किसान सभा के शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी बीज विधेयक और बिजली विधेयक के खिलाफ राज्य के हर गांव में इन विधेयकों की प्रतियां जलाई जाएंगी। ये दोनों विधेयक किसानों की कमर तोड़ने वाले हैं और ग्रामीणों व गरीबों को तबाह कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून केवल कॉरपोरेट को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाए गए हैं। किसान सभा ने स्पष्ट किया कि इन किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
























