- जिला और प्रखंड स्तर पर शानदार प्रदर्शन, उपायुक्त ने किया सम्मानित
- पढ़ाई और कला दोनों में अव्वल छात्रा दिव्य रत्न
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिले की छात्रा दिव्य रत्न ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दिव्य रत्न को स्वर्ण पदक, स्मार्ट वॉच और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। दिव्य रत्न सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, साकची की कक्षा 11वीं की छात्रा है और उसने तकनीकी दक्षता एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय की मिसाल, दो पीड़ितों को मिला ₹1.80 करोड़ का मुआवजा
झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव में छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच
वहीं प्रखंड स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में भी दिव्य रत्न ने प्रथम स्थान हासिल कर एक और सफलता अपने नाम की। पूर्वी सिंहभूम शिक्षा विभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें रजत पदक, स्कूल बैग और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के तहत आयोजित राज्य स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का अंतिम परिणाम अभी घोषित होना बाकी है। इसके अलावा स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए दिव्य रत्न को कांस्य पदक और प्रमाण पत्र भी मिलने वाला है। लगातार विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिव्य रत्न ने जिले और विद्यालय दोनों का नाम रोशन किया है।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला जिले में 15 दिसंबर से शुरू होगा धान क्रय कार्य, 27 क्रय केंद्र स्थापित
जिला व प्रखंड स्तर पर छात्रा की दोहरी सफलता
गौरतलब है कि इससे पहले भी दिव्य रत्न को जिला स्तरीय कला उत्सव में संगीत एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस की प्राचार्या मंजू सिन्हा ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दिव्य रत्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त करेगी। कंप्यूटर शिक्षक ऋषिकेश कुमार पाठक ने कहा कि दिव्य रत्न न केवल तकनीकी और शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि संगीत में भी अव्वल है। उल्लेखनीय है कि दिव्य रत्न, दूरदर्शन संवाददाता डॉ. राजेश कुमार लाल दास एवं कुमारी किरण की सुपुत्री हैं और आकाशवाणी व दूरदर्शन की कलाकार के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।
























