- 30 से अधिक कंपनियों ने किया प्रतिभागियों का चयन, आईटी और वित्त क्षेत्र प्रमुख
जेबी लाइव, रिपोर्टर
रांची के कोकर में 19 दिसंबर 2025 को अनुदीप फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 660 से अधिक प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक प्रमुख कंपनियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें टेक महिंद्रा, Concentrix, एक्सिस बैंक, स्टार हेल्थ, टाटा मोटर, जेनपैक्ट, निम्बस, आयुदा सॉल्यूशंस, Appian इन्फोटेक, बजाज कैपिटल, Quess Corp आदि शामिल थीं। इस ड्राइव में आईटी, मार्केटिंग, बीपीओ, बीमा और वित्त जैसे विविध क्षेत्रों की कंपनियों ने प्रतिभागियों के कौशल का आकलन किया और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। मुख्य अतिथि मंत्री वाटर रिसोर्स एवं माइनॉरिटी वेलफेयर झारखंड, श्री हफ़ीजुल हसन, पूर्व उप मुख्यमंत्री झारखंड, श्री सुदेश महतो तथा समाजसेवी सिस्टर निवेदिता और सिस्टर एलिना उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरकारी व टाटा लीज भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, कार्रवाई को लेकर 5 टीमें गठित
मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में बड़ी संख्या में कंपनियों की भागीदारी

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को सीधे उद्योग जगत से जोड़ना और उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया, साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया और अपनी कौशल क्षमताओं का प्रदर्शन किया। कुल 285 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए हुआ, जबकि 310 को शॉर्टलिस्ट किया गया और 26 छात्रों का ऑन स्पॉट चयन भी किया गया। यह ड्राइव प्रतिभागियों के लिए न केवल रोजगार के अवसर लेकर आया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और उद्योग की समझ को भी बढ़ाने में मददगार साबित हुआ।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची की निजी लाइब्रेरी में युवक का तांडव, दो युवतियों पर जानलेवा हमला
प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह और कौशल क्षमता

अनुदीप फाउंडेशन लगातार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन अनुदीप झारखंड के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजीव कुमार और प्लेसमेंट प्रमुख श्री राजू मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में अनुदीप के अन्य कार्यकर्ताओं जैसे मो इमरान, रंजन सिंह, प्रमोद सिंह, मंगल कुमार, संजीव, भावेश कांति, राकेश कुमार, सीमा कुमारी, खुशबू मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, शिशुपाल, संतोष ठाकुर, सिकंदर, विपुल सिंह, मो आजम, मो शमीम, राजीव वर्मा, पलविंदर छाबड़ा, सत्यजीत राय, अनुभा, दिलीप कुमार, दीपक लोहारा, दिनेश कुमार, तपन सरकार, अक्षय राय, अंशु, संदीप, संजीत सिंह, आदिल, सिकंदर साह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं का पक्षपातपूर्ण रवैया निहायत ही गलत – सरयू राय
























