- बराम, रांची में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 500 से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, 222 छात्रों का चयन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
रांची : अनुदीप फाउंडेशन द्वारा बराम, रांची में एक भव्य मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाणपत्र वितरण समारोह के साथ हुई। इस दौरान आईबीएम स्किल बिल्ड सर्टिफिकेशन के अंतर्गत प्रशिक्षित मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। आयोजन में अस्पताल, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मेसी, मार्केटिंग, बीपीओ और फाइनेंस जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया, जिससे छात्रों को रोजगार से सीधे जुड़ने का अवसर मिला।
इसे भी पढ़ें : Potka : चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम हत्याकांड में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, पोटका थाना प्रभारी पद से हटाये गये
अनुदीप फाउंडेशन का कौशल विकास मॉडल युवाओं के लिए बन रहा है अवसर

मुख्य प्लेसमेंट सत्र में टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉन्सेंट्रिक्स, बर्लिन हॉस्पिटल, होप वेल हॉस्पिटल, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, श्रीराम फाइनेंस, आयुदा सॉल्यूशंस, मेडिफर्स्ट हॉस्पिटल, बिरसा मुंडा हॉस्पिटल, जगन्नाथ हॉस्पिटल, सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल सहित 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस मेगा ड्राइव में करीब 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 16 अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट चयन हुआ। कुल 222 छात्रों का चयन किया गया, जबकि 156 छात्र विभिन्न कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए। चयनित छात्रों को कंपनियों के अलग-अलग विभागों में नियुक्त किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मेगा प्लेसमेंट ड्राइव से युवाओं को मिला उद्योग से सीधा जुड़ाव

कार्यक्रम में झामुमो रांची जिला संयोजक मुश्ताक आलम, रांची जिला महानगर संयोजक एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू, रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा विलियम रिचर्ड लाकड़ा, चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर, टाटीसिलवे थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, पूर्व मुखिया बराम अंजू कुजूर, सामाजिक कार्यकर्ता सिस्टर निवेदिता, रांची गवर्मेंट पॉलीटेक्निक के व्याख्याता शिवराज और सामाजिक कार्यकर्ता जेम्स नयन टोप्पो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन अनुदीप फाउंडेशन के झारखंड रीजनल मैनेजर संजीव कुमार और प्लेसमेंट हेड राजू मिश्रा के नेतृत्व में अनुदीप टीम के सामूहिक प्रयास से सफल हुआ। यह ड्राइव छात्रों के सर्वांगीण विकास और मजबूत करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बैंक लॉकर से 30 लाख के सोने की चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

























