- छात्र अधिकार पदयात्रा के बाद ऑनलाइन आंदोलन की तैयारी
- डिजिटल माध्यम से छात्र आंदोलन को मिलेगी नई ताकत
जेबी लाइव, रिपोर्टर
रांची : छात्रवृत्ति को लेकर राजनीतिक उबाल तेज हो गया है। राज्य के कई राजनीतिक दलों ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ ने छात्र अधिकार पदयात्रा के बाद डिजिटल ट्विटर अभियान का ऐलान किया है। यह अभियान 24 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर ऑनलाइन गूगल मीटिंग की गई, जिसमें सभी जिलाओं के तकनीकी प्रभारी, जिला कोऑर्डिनेटर और मीडिया प्रभारी चयनित किए गए। सोमवार को विद्यालय, महाविद्यालय, लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों का दौरा कर छात्रों को अभियान की जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें : Musabani : तांम्बाजुड़ी गांव में पुस्तकालय भवन और फुटबॉल मैदान का भव्य उद्घाटन
छात्रवृत्ति को लेकर राजनीतिक उठापटक बढ़ी
साईनाथ यूनिवर्सिटी, रांची में छात्रों को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की राजनीतिक टकराहट का शिकार राज्य के छात्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को हैशटैग #ReleaseScholarship को ऑनलाइन विश्व पटल पर ट्रेंडिंग में लाकर छात्रों की आवाज को मजबूती दी जाएगी। इस आंदोलन को लेकर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में जोश देखने को मिल रहा है, जिससे छात्र हितों के लिए एक संगठित डिजिटल संघर्ष की उम्मीद बढ़ी है।
























