जेबी लाइव, रिपोर्टर
रांची : झारखंड के रांची शहर से एक हैरान कर देने वाली और असामान्य घटना सामने आई है। ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस की चाक-चौबंद निगरानी में रखे गए 200 किलो गांजा चूहों ने चट कर खत्म कर दिया। यह खबर न केवल पुलिस के लिए शर्मिंदगी का कारण बनी है, बल्कि पूरे राज्य में चूहों की शातिर हरकतों के चर्चे भी जोरों पर हैं। स्थानीय लोग इसे सुनकर हंसी रोक नहीं पा रहे हैं और सोशल मीडिया पर मजाक बनाते हुए कह रहे हैं कि “झारखंड के चूहे भी अब अपराधियों की तरह नशेड़ी हो गए हैं।” जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 2022 को ओरमांझी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बोलेरो गाड़ी से मादक पदार्थ लाया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी रोक दी और इंद्रजीत राय को गिरफ्तार किया। जबकि गाड़ी में मौजूद दो अन्य लोग फरार होने में सफल रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में श्रीमद भागवत कथा : कृष्ण-रूकमणी विवाह का सुंदर वर्णन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
बरामद गांजा की मात्रा लगभग 200 किलो थी, जिसकी बाजार में कीमत प्रति किलो 50,000 से 1,70,000 रुपये बताई गई है। इसका कुल मूल्य लगभग 1 करोड़ से 3.4 करोड़ रुपये तक माना गया। लेकिन, पुलिस की निगरानी में रखे इस भारी मात्रा के गांजे को चूहों ने चार साल के भीतर चट कर खत्म कर दिया। अदालत में पुलिस ने यह आश्चर्यजनक जानकारी दी। इसके बाद अदालत ने इसे पुलिस की बड़ी लापरवाही मानते हुए आरोपी इंद्रजीत राय को बरी कर दिया। इस विचित्र घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं और स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कचरा निस्तारण व जलकर लेखा की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि झारखंड के चूहे इतने शातिर हैं कि पुलिस की नजर से बच जाते हैं। अक्सर हम देखते हैं कि चूहे अनाज की बोरियां, किताब-कापियां और यहां तक कि छुपाए गए नोट भी चट कर देते हैं, लेकिन 200 किलो गांजा जैसी भारी मात्रा को निगरानी में चट जाना, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पुलिस ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।
























