- टुइडूंगरी क्षेत्र में छापामारी, जेसीबी और बालू जब्त
जेबी लाइव, रिपोर्टर
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में चौका थाना अंतर्गत टुइडूंगरी क्षेत्र में छापामारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी वाहन तथा लगभग 12,000 घनफीट बालू जब्त किया गया। प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला अनुमंडल में आन्दोलनकारियों की बड़ी बैठक, सरकार से रखीं कई अहम मांगें
अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अन्य क्षेत्रों में भी हुआ निरीक्षण
इसके बाद टीम ने कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी-सापड़ा घाट और आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित जयप्रकाश उद्यान परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या परिवहन गतिविधि संचालित नहीं पाया गया। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपती ने कहा कि अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
























