- गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सांकेतिक धरना और उपवास कार्यक्रम
- मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला : केंद्र सरकार की नीतियों और नए मजदूर कानूनों के विरोध में रविवार को सरायकेला स्थित पुराने बस स्टैंड परिसर में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना एवं उपवास कार्यक्रम आयोजित कर अपना विरोध दर्ज कराया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छोटराय किस्कु ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मजदूरों के खिलाफ लाए गए नए कानून उनके ‘काम के अधिकार’ को पूरी तरह समाप्त कर रहे हैं। किस्कु ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है और इसके स्थान पर लाई गई ‘जी राम जी योजना’ मजदूरों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।
इसे भी पढ़ें : Patna : नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर JDU में दरार, पार्टी ने कहा- यह हमारा स्टैंड नहीं
कांग्रेस ने मजदूरों के अधिकारों पर हमले का किया विरोध
धरना कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से मोहम्मद मूर्तिजा, उपेंद्र शर्मा, रिजवान खान, कृष्ण सोय और टुकून भंज सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मजदूर विरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा और यह आंदोलन राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक व्यापक रूप से फैलाया जाएगा।
























