- स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे, पुलिस जांच में जुटी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला : कपाली ओपी क्षेत्र में छीनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग दिन या रात में सड़कों पर निकलने से डरने लगे हैं। ताज़ा मामला मंगलवार रात का है, जब अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे सन्नाटा रोड पर स्थानीय निवासी शबाना खातून अपनी बहन के साथ डॉक्टर से लौट रही थीं। इसी दौरान फोन पर बात कर रही शबाना के पास दो युवक स्कूटी से आए और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। हालांकि, उनका प्रयास असफल रहा और पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना तुरंत कपाली ओपी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोविंदपुर फायरिंग मामले में फरार अपराधी बृजेश कुमार कामत गिरफ्तार
CCTV फुटेज से अपराधियों की पहचान में मदद मिलेगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है और कई युवक नशे के आदी हो चुके हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए वे छीनतई जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन तेज की गई है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
























