- कपाली ओपी क्षेत्र के गौस नगर फुटबॉल मैदान इलाके से दोनों गायब, पुलिस जांच और खोज अभियान में जुटी
- पुलिस ने लोगों से मांगी मदद, खोज अभियान तेज
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी गौस नगर फुटबॉल मैदान इलाके से माँ-बेटी के लापता होने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय हेना कौसर और उनकी 9 वर्षीय बेटी ईसाल 24 सितंबर से घर से गायब हैं। परिजनों ने बताया कि हेना कौसर की ऊँचाई करीब 4 फीट 5 इंच है और लापता होने के समय उन्होंने काला नकाब पहन रखा था, जबकि उनकी बेटी ईसाल ब्लैक एंड वाइट रंग की फ्रॉक पहने हुई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे घर में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला उपचुनाव : अंतिम निर्वाचक सूची प्रकाशित, 2.55 लाख से अधिक मतदाता होंगे शामिल
लापता माँ-बेटी की तलाश में परिजनों ने आमजन से मदद की अपील
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी हेना कौसर और उनकी बेटी ईसाल के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 9153002386 पर संपर्क करें। इधर, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान चलाया है और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें, ताकि माँ-बेटी को सुरक्षित घर लाया जा सके।
























