- सत्र 2025-26 के लिए CASK ने जारी किए ट्रायल व दस्तावेज सत्यापन के सख्त दिशा-निर्देश
- आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेजों पर विशेष जोर, सचिव का स्पष्ट संदेश, पारदर्शिता के साथ चयन
- क्रिकेट में करियर बनाने के लिए सही उम्र में सही मंच
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला-खरसावां : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला-खरसावां (CASK) ने आगामी सत्र 2025-26 के लिए जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा कर दी है। एसोसिएशन के सचिव श्री प्रवीर कुमार ने जानकारी दी कि चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 जनवरी 2026 से शुरू होकर 8 जनवरी 2026 तक चलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वही खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप होगी, ताकि योग्य प्रतिभाओं को उचित अवसर मिल सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आर्थिक चुनौतियों के चक्रव्यूह में फंसा भारत, 2026 बनेगा निर्णायक वर्ष – जेपी पांडेय
जिला स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने की पहल
CASK द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जेएससीए (JSCA) के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। चयन के लिए खिलाड़ी का जन्म 1 सितंबर 2010 या उसके बाद तथा 31 अगस्त 2012 या उससे पहले होना अनिवार्य है। पंजीकरण के समय खिलाड़ियों को डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों की मूल मार्कशीट, वर्तमान सत्र का बोनाफाइड सर्टिफिकेट, ओरिजिनल पीवीसी आधार कार्ड, यूआईडीएआई वेबसाइट से डाउनलोड की गई पूरी आधार हिस्ट्री, तथा माता-पिता का वोटर आईडी कार्ड और मूल फोटोग्राफ प्रस्तुत करना होगा। सभी दस्तावेजों के साथ दो सेट छायाप्रति लाना भी अनिवार्य किया गया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाल सम्प्रेषण गृह में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संस्थापक पूज्य राजा चंद्रवंशी जी की पुण्यतिथि मनाई गई
युवा खिलाड़ियों के चयन में दस्तावेज सत्यापन क्यों जरूरी
CASK के सचिव प्रवीर कुमार ने कहा कि इस वर्ष चयन प्रक्रिया में प्लेयर वेरिफिकेशन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजीकरण क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला-खरसावां (CASK) कार्यालय, LG-05, गार्डन बाजार, सहारा गार्डन सिटी, आदित्यपुर-2 में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। एसोसिएशन ने जिले के सभी योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
























