- 2025-26 सत्र में सात विद्यार्थियों ने झारखंड सरकार की मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में किया नाम रोशन
- विद्यालय की लगातार उपलब्धियां विद्यार्थियों और शिक्षकों के परिश्रम का प्रतीक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला : चालू सत्र 2025-26 में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के सात विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित जूली मुंडा, निकिता महतो, तुलसी महतो, रितु महतो, अनीश बराट, आयुष महतो और अनुष्का राय ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि अर्जित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य और उप प्रधानाचार्य तुषार कांतपति ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : कपाली ओपी में चोरी का 48 घंटे में खुला राज, खुद पीड़िता के बेटे ने रची थी साजिश
सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी लगातार परीक्षा में दिखा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रधानाचार्य ने बधाई संदेश में कहा कि हर वर्ष हमारे विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर सफलता प्राप्त करते हैं। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत बल्कि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों की निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी हमारे विद्यार्थी इसी तरह मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करते रहेंगे। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए विशेष बधाई दी।
























