- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा—आदिवासी समाज की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
- सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का लिया गया संकल्प, सामाजिक समरसता पर दिया गया जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरायकेला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने उप विकास आयुक्त रीना हांसदा और अन्य अधिकारियों के साथ सिदो-कान्हू पार्क में आदिवासी महापुरुषों के स्मारकों व तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा, दिवा-किसुन समेत झारखंड के अन्य वीर शहीदों को नमन किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज का बलिदान, संघर्ष और संस्कृति पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में “ईकोज्स आफ लाइफ” पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन
सिदो-कान्हू पार्क में हुई श्रद्धांजलि सभा, आदिवासी शहीदों को किया गया नमन
उपायुक्त ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल गौरव का दिन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूती देने का अवसर भी है। उन्होंने नागरिकों से सामाजिक समरसता और विकास में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने आदिवासी समाज की कला, परंपरा और योगदान के संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लेने की आवश्यकता बताई।
























