- तालाब किनारे हाथी ने युवक को किया घायल, हाथियों के झुंड से दहशत में ग्रामीण, सुरक्षा की गुहार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला : नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरू-पाथरडीह गांव में गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जंगली हाथी ने 35 वर्षीय युवक कोकिल सिंह पर हमला कर दिया। युवक तालाब किनारे शौच करने गया था, तभी हाथी ने उसे पटक दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन वनपाल राणा प्रताप महतो मौके पर पहुंचे और घायल को नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोविंदपुर में बड़ी चोरी, ठेकाकर्मी के घर से तीन लाख के जेवरात और नकद चोरी
तालाब किनारे हाथी के हमले से मचा हड़कंप
घायल युवक हुंडरू-पाथरडीह गांव का ही निवासी है। वन विभाग ने इलाज के लिए उसके परिजनों को फिलहाल पांच हजार रुपये नगद सहायता दी है। बताया जा रहा है कि गांव के पास करीब 15 हाथियों का झुंड मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है और मांग की है कि जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
























