- सिल्ली में आयोजित मिलन समारोह में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से बड़ी संख्या में लोग आजसू में शामिल
- आजसू में बढ़ता जनाधार, संगठन को मिल रही मजबूती
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सिल्ली : सिल्ली स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला से आए विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़ी संख्या में सदस्यों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की नीति, सिद्धांत और संगठनात्मक विचारधारा से प्रभावित होकर सभी ने एकजुट होकर आजसू का दामन थामा। इस अवसर पर आजसू सुप्रीमो सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया और उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र कुशल और जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की कमी से जूझ रहा है। राज्य को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो हर वर्ग के विचारों को साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़े।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ऑपरेशन प्रहार के तहत जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
आजसू के विस्तार से झारखंड की राजनीति में हलचल
पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों ने कहा कि सुदेश कुमार महतो की विकासोन्मुख सोच, उनके जमीनी कार्य और क्षेत्र की प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर वे आजसू पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आजसू पार्टी आम जनता की आवाज बनकर राज्य को नई दिशा देगी। इस मौके पर केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह, प्रवीण प्रभाकर, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, गौतम कृष्ण साहु, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, रंग बहादुर महतो, ज्योति कुमारी, विजय महतो, रतनलाल गुप्ता, लम्बोदर महतो, नरोत्तम गोरांइ, किरीटी महतो, त्रिलोचन महतो, लक्षण महतो, अशोक सिंह, मो चांद, डबलु महली सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























