Share

Gua : आईकुटी गांव में बहारी लोगों द्वारा अंधाधुंध पेड़ों की कटाई, ग्रामीण मर्माहत

  • सरना स्थाल पर पेड़ों की कटाई से जनजातीय आस्था और परंपरा पर उठे सवाल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के आईकुटी गांव में बहारी लोगों ने बिना स्थानीय अधिकारियों और ग्रामीणों को जानकारी दिए सरना स्थाल पर मशीनों द्वारा अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर दी। कटाई के बाद पेड़ों को ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक में लोड कर बाहर भेजा गया। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और समाज में मर्माहत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

आईकुटी गांव में पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश

भाजपा जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, चाईबासा प्रक्षेत्र के हरिचरण सांडिल ने बताया कि इस प्रकार की कटाई जनजाति समाज की रूढ़ि परंपराओं के खिलाफ है। पुजा स्थल पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से सामाजिक आस्था, श्रद्धा और विश्वास पर प्रश्न उठने लगे हैं। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Muri : सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जमीन की मापी के बदले मांगे थे दो लाख रुपये और चार डिसमिल जमीन, एसीबी ने बिछाया जाल पहले भी

  • जमीन की मापी के बदले मांगे थे दो लाख रुपये और चार डिसमिल जमीन, एसीबी ने बिछाया जाल
  • पहले भी रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हो चुका है अमीन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुरी : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अमीन एक जमीन की मापी कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी के अनुसार, आरोपी ने जमीन की मापी के लिए कुल दो लाख रुपये नकद और चार डिसमिल जमीन देने की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की और रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर निर्धारित स्थान पर विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : वियतनाम हादसे में दिवंगत विनय राय और राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर लाने की पहल तेज

रिश्वत की मांग की पुष्टि के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी अमीन से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। कार्रवाई की खबर मिलते ही सिल्ली अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इधर, रिश्वतखोरी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। बताया गया कि इससे पहले भी रिश्वत लेने के आरोप में एक अमीन गणेश महतो की गिरफ्तारी हो चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय के कामकाज और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

New Delhi : वियतनाम हादसे में दिवंगत विनय राय और राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर लाने की पहल तेज

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, शीघ्र स्वदेश वापसी का अनुरोध जेबी लाइव, रिपोर्टर

  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, शीघ्र स्वदेश वापसी का अनुरोध

जेबी लाइव, रिपोर्टर

नई दिल्ली : वियतनाम में सड़क दुर्घटना में दिवंगत रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर पहल तेज कर दी गई है। विनय राय भाजपा कदमा मंडल के बूथ अध्यक्ष रमेश राय के पुत्र तथा कदमा मंडल के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राय के भतीजे थे। हादसे में उनके निधन की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर में शोक का माहौल है। परिजनों ने इसकी जानकारी भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी को दी, जिन्होंने तत्काल पूर्व खादी बोर्ड सदस्य एवं भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी को इसकी जानकारी दी। उस समय बंटी नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मुर्दा मैदान की सफाई नहीं हुई तो खुद उतरेंगे लोग, सरयू राय ने मानगो नगर निगम को दिया अल्टीमेटम

परिजनों की सूचना के बाद केंद्र सरकार तक पहुंचा मामला

कुलवंत सिंह बंटी ने तत्काल मामले को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के संज्ञान में लाते हुए विनय राय के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए आवश्यक पहल का आग्रह किया। इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री के सहयोग से विदेश मंत्रालय के स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई। इसी क्रम में संजय सेठ ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात कर वियतनाम हादसे में दिवंगत दोनों भारतीयों के पार्थिव शरीर को जल्द स्वदेश लाने के लिए हस्तक्षेप का अनुरोध किया। उन्होंने विदेश मंत्री से भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजी, कानूनी तथा अन्य औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : चौका और कांड्रा में तंबाकू नियंत्रण अभियान, 35 प्रतिष्ठानों की हुई जांच

विदेश मंत्रालय के स्तर पर औपचारिकताएं पूरी कराने की पहल

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरसंभव सहयोग और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। केंद्र सरकार के स्तर पर जारी प्रयासों के बीच उम्मीद जताई जा रही है कि राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार तक भारत पहुंच सकता है। वहीं विनय राय के पार्थिव शरीर को भी शीघ्र जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। दोनों परिवार अपने प्रियजनों के अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : दवा खरीद पर सरयू राय के सवाल, कम दर के प्रस्ताव छोड़ महंगी खरीद की तैयारी पर उठाई आपत्ति

दोनों परिवारों को पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी का इंतजार

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा परिवार विनय राय के शोकाकुल परिजनों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्तर पर दोनों दिवंगतों के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जरूरी कानूनी एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। परिजनों को उम्मीद है कि प्रक्रिया जल्द पूरी होगी और वे अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार कर सकेंगे।

Jamshedpur : मुर्दा मैदान की सफाई नहीं हुई तो खुद उतरेंगे लोग, सरयू राय ने मानगो नगर निगम को दिया अल्टीमेटम

एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर समर्थकों के साथ सफाई अभियान चलाने की चेतावनी एक सप्ताह की मोहलत, फिर

  • एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर समर्थकों के साथ सफाई अभियान चलाने की चेतावनी
  • एक सप्ताह की मोहलत, फिर शुरू होगा जनसहभागिता से सफाई अभियान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम को बागानशाही स्थित मुर्दा मैदान की सफाई को लेकर कड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मैदान की सफाई नहीं कराई गई तो उनके समर्थक और स्थानीय लोग स्वयं सफाई अभियान चलाएंगे। सरयू राय ने मुर्दा मैदान का निरीक्षण करने के बाद कहा कि पिछले करीब तीन महीनों से वहां कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें फोन कर मैदान की स्थिति देखने और नगर निगम से सफाई कराने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : चौका और कांड्रा में तंबाकू नियंत्रण अभियान, 35 प्रतिष्ठानों की हुई जांच

तीन महीने से जमा कचरे पर लोगों में बढ़ रही नाराजगी

निरीक्षण के दौरान सरयू राय ने मुस्लिम समुदाय के लोगों और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों, जिनमें आदिवासी नेता सोनाराम मांझी भी शामिल थे, से बातचीत की। सरयू राय के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि जब वे सफाई की मांग लेकर नगर निगम पहुंचे तो उन्हें कहा गया कि आदिवासी समुदाय ने सफाई के लिए मना किया है। इस पर सोनाराम मांझी ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समुदाय की चिंता मैदान पर संभावित अतिक्रमण को लेकर थी। उनका कहना था कि सफाई का विरोध कभी नहीं किया गया, बल्कि आशंका थी कि सफाई के बाद भूमि पर कब्जे की कोशिश हो सकती है। उन्होंने भी मैदान में जमा गंदगी और उससे फैल रही बीमारियों पर चिंता जताई।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : दवा खरीद पर सरयू राय के सवाल, कम दर के प्रस्ताव छोड़ महंगी खरीद की तैयारी पर उठाई आपत्ति

सफाई को लेकर समुदायों के बीच स्थिति हुई स्पष्ट

सरयू राय ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर इस तरह की गंदगी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने मानगो नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर सफाई नहीं हुई तो स्थानीय लोग और उनके समर्थक हाईवा लगाकर मैदान की सफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि निकाले गए कूड़े और मलबे को नगर निगम कार्यालय के सामने या अन्य उपयुक्त स्थान पर डाल दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। विधायक ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई कर क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की है।

Seraikela : चौका और कांड्रा में तंबाकू नियंत्रण अभियान, 35 प्रतिष्ठानों की हुई जांच

जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई, नियमों के पालन के दिए निर्देश तंबाकू मुक्त समाज

  • जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई, नियमों के पालन के दिए निर्देश
  • तंबाकू मुक्त समाज के लिए जागरूकता और सख्ती दोनों जरूरी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चौका एवं कांड्रा थाना क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 35 दुकानों, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के विभिन्न प्रावधानों के अनुपालन की जांच की।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : दवा खरीद पर सरयू राय के सवाल, कम दर के प्रस्ताव छोड़ महंगी खरीद की तैयारी पर उठाई आपत्ति

तंबाकू बिक्री और उपयोग संबंधी नियमों की हुई जांच

जांच के दौरान जिला परामर्शी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) ने दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानूनों की जानकारी दी। उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों और किशोरों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री नहीं की जाए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को यह भी बताया कि सभी तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर निर्धारित चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी होना अनिवार्य है और बिना चेतावनी वाले उत्पादों की बिक्री कानूनन अपराध है।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो मजबूत होगा झारखंड – बीडीओ शक्तिकुंज

नाबालिगों को बिक्री और स्कूलों के आसपास बिक्री पर विशेष नजर

संयुक्त टीम ने होटलों, ढाबों और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों के अनुरूप “धूम्रपान निषेध क्षेत्र” संबंधी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। प्रतिष्ठान संचालकों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि उनके परिसर में धूम्रपान निषेध नियमों का पालन हो और ग्राहकों को इसके प्रति जागरूक किया जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, हुआ सम्मान

सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध के नियमों का पालन जरूरी

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चांडिल अनुमंडल विशाल कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान कई खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन संबंधी कमियां पाईं। कुछ स्थानों पर कार्यरत कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। संबंधित संचालकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण, नियमित सैनिटाइजेशन, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों के पालन को लेकर सख्त हिदायत दी गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों पर भी जोर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ऐसे जांच और प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेंगे। जिला टीम ने आम लोगों से तंबाकू सेवन से दूर रहने और तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग द्वारा तंबाकू छोड़ने वालों को परामर्श और जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अभियान को सफल बनाने में चौका और कांड्रा थाना पुलिस का विशेष सहयोग रहा। प्रशासन ने सभी दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों से संबंधित कानूनी प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

Ranchi : दवा खरीद पर सरयू राय के सवाल, कम दर के प्रस्ताव छोड़ महंगी खरीद की तैयारी पर उठाई आपत्ति

स्वास्थ्य विभाग की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग जेबी लाइव, रिपोर्टर रांची : रांची में

  • स्वास्थ्य विभाग की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

रांची : रांची में झारखंड स्वास्थ्य विभाग की दवा खरीद प्रक्रिया को लेकर जदयू विधायक एवं पूर्व मंत्री सरयू राय ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान कुछ कंपनियों ने कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने के प्रस्ताव दिए हैं, इसके बावजूद विभाग कुछ केंद्रीय सरकारी कंपनियों से अधिक दर पर दवाएं खरीदने की तैयारी कर रहा है। सरयू राय के अनुसार, दवा खरीद से संबंधित प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग में तैयार हो चुका है और इसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजे जाने की संभावना है। उन्होंने पूछा कि जब कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने वाले विकल्प मौजूद हैं, तो अधिक दर पर खरीद की आवश्यकता क्यों पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो मजबूत होगा झारखंड – बीडीओ शक्तिकुंज

कम कीमत के विकल्प होने के बावजूद खरीद प्रक्रिया पर सवाल

सरयू राय ने कहा कि सरकारी धन का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होना चाहिए। उनका कहना है कि यदि कम दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियां मौजूद हैं, तो अधिक कीमत पर खरीद का निर्णय वित्तीय दृष्टि से उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि दवा खरीद जैसे संवेदनशील विषय में प्रत्येक निर्णय सार्वजनिक हित को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए। उनके अनुसार, खरीद प्रक्रिया में शामिल सभी तथ्यों और मानकों की जानकारी सार्वजनिक होने से किसी भी प्रकार की शंका या विवाद की संभावना कम होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, हुआ सम्मान

सार्वजनिक धन के उपयोग में पारदर्शिता पर दिया जोर

पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से पूरे मामले की समीक्षा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव भेजने से पहले दवाओं की दर, चयनित कंपनियों और पूरी खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जांच की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से यह स्पष्ट करने की मांग की कि किन कंपनियों से दवा खरीदने का प्रस्ताव है, उनकी कीमतें क्या हैं और कम दर पर दवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के प्रस्तावों पर क्या निर्णय लिया गया है। उनका मानना है कि सभी तथ्यों को स्पष्ट किए बिना किसी भी खरीद प्रस्ताव को अंतिम रूप देना उचित नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से विस्तृत जांच की मांग

इधर, झारखंड में दवाओं की आपूर्ति के लिए नई निविदा प्रक्रिया भी जारी है। राज्य के आधिकारिक ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर 21 सितंबर 2026 को जीएमपी प्रमाणित दवा निर्माताओं से दवाओं की आपूर्ति के लिए रेट कॉन्ट्रैक्ट संबंधी टेंडर प्रकाशित किया गया है। इस निविदा में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सरयू राय द्वारा उठाए गए सवालों के बाद अब दवा खरीद में प्रस्तावित दरों, कंपनियों के चयन और सरकारी खजाने पर पड़ने वाले संभावित वित्तीय प्रभाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की आगामी कार्रवाई और कैबिनेट स्तर पर लिए जाने वाले निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Manoharpur : महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो मजबूत होगा झारखंड – बीडीओ शक्तिकुंज

मनोहरपुर में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा, महिला स्वावलंबन और आजीविका सशक्तिकरण पर जोर जेबी लाइव, रिपोर्टर मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड

  • मनोहरपुर में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा, महिला स्वावलंबन और आजीविका सशक्तिकरण पर जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के मनोहरपुर पूर्वी पंचायत स्थित आमबागान, मनीपुर में गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड तथा नंदपुर एवं मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के आजीविका महिला संकुल संगठन सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर के बीडीओ शक्तिकुंज एवं अंचलाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महिला सदस्यों ने पारंपरिक नृत्य एवं संगीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर वार्षिक आमसभा का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, हुआ सम्मान

पारंपरिक स्वागत और सम्मान समारोह से हुई शुरुआत

आमसभा को संबोधित करते हुए बीडीओ शक्तिकुंज ने कहा कि महिलाओं का उत्थान और सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। जेएसएलपीएस के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर रोजगार, स्वरोजगार और आय सृजन के नए अवसर प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहों को सम्मानित भी किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

महिला सशक्तिकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई दिशा

अंचलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं केवल परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाली नहीं हैं, बल्कि वे समाज और अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण शक्ति भी हैं। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के हाथों में आर्थिक मजबूती आएगी तो परिवार मजबूत होगा और मजबूत परिवार ही विकसित झारखंड की नींव रखेंगे। उन्होंने महिलाओं से अपने हुनर, कौशल और सामूहिक शक्ति का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने तथा अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका से जोड़ना है तथा जेएसएलपीएस इस लक्ष्य को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिंदल मॉल फायरिंग के चार मुख्य साजिशकर्ता जेल भेजे गए, हत्या की सुपारी का खुलासा

सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में जेएसएलपीएस की अहम भूमिका

वार्षिक आमसभा में महिला समिति की सदस्यों ने संगठन की उपलब्धियों, आर्थिक गतिविधियों, बचत योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर मनोहरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया पूजा कुजूर, बीपीएम नरेश कुम्हार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सन्नी शेखर, श्रम निरीक्षक अजय कुमार, बीपीओ सिरिल सुरीन, लेखापाल ईमरान अंसारी, एफपीसी ध्रुवपद महतो, कैएसएच नारायण, लक्ष्मण सहित विभिन्न पंचायतों के सीसी, बीओ, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला स्वावलंबन और सामुदायिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top