- पूर्व मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की कमी पर जताई नाराजगी
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष चयन पर विरोध जताया, संगठन में उठा विवाद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा अंतर्गत बरसोल मंडल में भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी में कलह उभर कर सामने आ गई है। रविवार को बरसोल के नटराज होटल में पूर्व मंडल अध्यक्ष चुनु महाली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और पक्षपात का आरोप लगाया। पूर्व मंडल अध्यक्ष—विभास दास, चुनु महाली और रघुनाथ दास—ने संयुक्त रूप से नाराजगी जताते हुए कहा कि बरसोल मंडल की राजनीति को कुछ बड़े नेताओं ने अपनी ‘जेब’ में रख लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर एक बड़े नेता के इशारे पर अध्यक्ष थोप दिया गया है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का कहना था कि पहले 11 पंचायतों के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ही अध्यक्ष चुना जाता था, जिसे इस बार नजरअंदाज किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में पथरी ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, लोगों ने किया हंगामा
बरसोल मंडल में पारदर्शिता के सवाल, कार्यकर्ता चुनाव प्रक्रिया में सुधार की मांग
बैठक में रोहित कुईला, बाबलू माहाली, सदाशिव दास, राजीव भूईं, गौतम नायक, भोला नाथ पैड़ा, द्विजेन सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे वर्तमान फैसले का विरोध करते हैं और आगामी दिनों में सभी की सहमति से फिर से चुनाव कराने की मांग पर अड़े रहेंगे। उन्होंने जिला अध्यक्ष से अपील की कि मंडल अध्यक्ष का चुनाव स्थानीय संगठन की सलाह और सर्वसम्मति से होना चाहिए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुरानी लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव नहीं हुए, तो संगठन की मजबूती और निष्पक्षता प्रभावित होगी। इस बैठक ने पार्टी के भीतर चयन प्रक्रिया और नेतृत्व पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।























