- उपभोक्ताओं को 580 रुपये में खरीदने को मजबूर, कई लोगों को बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिली
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : यूसिल कॉलोनी में यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार में घरेलू गैस की किल्लत ने लोगों को परेशान कर दिया है। आलम यह है कि पांच किलो के गैस सिलेंडर अब बढ़े हुए दाम 580 रुपये में बिक रहे हैं। जादूगोड़ा मोड़ चौक के गैस उपभोक्ता और सहायक अखबार विक्रेता देवाशीष मंडल का कहना है कि गैस बुकिंग के बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिला और वे निराश होकर वापस लौट गए। उपभोक्ताओं का गुस्सा यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार और वहां के कर्मचारियों के रवैये पर फूट पड़ा है। देवाशीष मंडल ने बताया कि सोमवार को पर्ची कटने और पैसे जमा होने के बावजूद भी उन्हें गैस नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि बीते जनवरी माह में पांच किलो का सिलेंडर 330 रुपये में उपलब्ध था, जो अब 580 रुपये में कॉमर्शियल रेट पर बेचा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : हरियाणा दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिवारों को मुआवजा दिलाने की कवायद तेज, उपविकास आयुक्त से सौंपा मांग पत्र
उपभोक्ता भारत गैस की ओर रुख करने को मजबूर
गैस की इस किल्लत के कारण उपभोक्ता अब भारत गैस जैसी अन्य एजेंसियों की ओर रुख करने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भंडार में नियमित आपूर्ति नहीं होने और महंगे दाम पर गैस बिकने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। वहीं, यह देखना बाकी है कि बी पी सी एल गैस एजेंसी गैस की किल्लत को कब तक दूर कर पाती है और लोगों को राहत मिल पाती है। प्रशासन और एजेंसी के प्रयासों के बावजूद आम उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित होना समय की मांग बन गई है।






















