- अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 3 किलो 71 ग्राम गांजा के साथ पिंकू कर्मकार नामक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसूडीह थाना क्षेत्र का आरोपी सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह इलाके में संदिग्ध गतिविधि कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत बारीडीह गोलचक्कर पहुंची और घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सुंदरनगर में महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
अवैध तस्करी में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिंकू कर्मकार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह कार्रवाई शहर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस की निरंतर मेहनत को दर्शाती है।






















