महिला सुरक्षा, समान वेतन और नशे-अश्लीलता पर रोक को लेकर सम्मेलन में हुई विस्तृत चर्चा
43 सदस्यीय नई कमेटी को मिली जिम्मेदारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
रांची : ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (AIMSS) की ओर से रांची के जेवियर कॉलेज रोड स्थित SDC हॉल में तृतीय झारखंड राज्य महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता झारखंड राज्य अध्यक्ष पानमोनि सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री मधु मंसूरी और प्रो. डॉ. प्रमोदिनी हांसदा के स्वागत गीत से हुई। सम्मेलन में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध, शराब एवं नशीले पदार्थों के सेवन तथा पोर्नोग्राफी पर रोक और समान काम के लिए समान वेतन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. प्रमोदिनी हांसदा, पद्मश्री मधु मंसूरी, वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल हक, AIMSS की सचिव मंडली सदस्य रचना अग्रवाल, अश्लीलता विरोधी कमेटी की सदस्य पूतन माला और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त समाजसेविका फलक फातिमा ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने जेसीएएस के नए अध्यक्ष, विकास और नवाचार पर रहेगा विशेष फोकस
महिला सुरक्षा और समान अधिकार पर सम्मेलन में मंथन
सम्मेलन के दौरान महिला शिक्षा, सुरक्षा, समान अधिकार, अश्लीलता के खिलाफ अभियान और सांस्कृतिक भागीदारी को लेकर प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा नशे और अश्लीलता के खिलाफ अभियान को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से 43 सदस्यीय नई झारखंड राज्य कमेटी का गठन किया गया। पानमोनि सिंह को अध्यक्ष, सोनका महतो को सचिव, गीता शर्मा को ऑफिस सेक्रेटरी और अंजना भारती को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में सबिता बोस, अशोका मंडल, मालती गिरी, उपासनी सरदार और मिली दास को जिम्मेदारी दी गई। सचिव मंडल में निर्मला शर्मा, संतोषी महतो, जानो महतो, शीला कुमारी, मौसमी मित्रा, सोनामुखी सोरेन और दुखनी मांझी को शामिल किया गया।
इसे भी पढ़ें : Dumaria : कांग्रेस की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार, मतदाता सूची और जनसमस्याओं पर मंथन
पानमोनि सिंह को फिर मिली राज्य अध्यक्ष की जिम्मेदारी
नई राज्य कमेटी में कल्पना शर्मा, संध्या पांडेय, बिमला देवी, फूलमनी देवी, अनीता बाउरी, बिमला सिंह, केशोवती नायक, नोनीबाला उरांव, पंचमी लोहार, शांति बराईक, रितु खालको, झूमा मंडल, रेखा पासवान और नंदिता विश्वास को राज्य कमेटी सदस्य बनाया गया। वहीं काउंसिल सदस्य के रूप में अनुराधा महतो, शेफाली पोद्दार, सुहासिनी महतो, मधुबाला कुंभकार, निशा शर्मा, सावित्री गिरी, सुमित्रा महतो, मीता घोष, सूजन महतो, संध्यारानी महतो, शांति देवी, सरिता देवी, रजनी तिवारी, सरला मुंडा, मिल्की मुंडा, सांत्वना घोष और शिखा विश्वास को शामिल किया गया। सम्मेलन के समापन पर राज्य अध्यक्ष पानमोनि सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों तथा सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के प्रति आभार जताया। उन्होंने नई कमेटी के सदस्यों से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और महिला हित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


























