ग्रामीणों ने वृक्षों की सुरक्षा और हरित वातावरण के लिए सामूहिक शपथ ली
फलदार पौधारोपण से हरित गांव बनाने की दिशा में पहल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : कालचिति पंचायत के ग्राम बुरुडीह में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में वन रक्षक समिति के अध्यक्ष जोसफ मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य, सेविका, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, ग्रामीण स्त्री-पुरुष, किशोर-किशोरियां तथा सीडब्ल्यूएस संस्था की आभा सिन्हा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बुरुडीह के जंगल में स्थित पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने पेड़ों की रक्षा करने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा नेता ने सामाजिक बहिष्कार और धमकी का लगाया आरोप, उपायुक्त से मांगी सुरक्षा और न्याय
पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता

इसके बाद गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जिनमें स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक केंद्र शामिल हैं, में फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों को वृक्षों के महत्व, जलवायु संतुलन और हरित वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण छोड़ने का संदेश दिया गया।
























