जगन्नाथपुर फ्लाईओवर पर देर रात हुआ सड़क हादसा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर स्थित जगन्नाथपुर फ्लाईओवर के ऊपर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खंडामौदा गांव निवासी सोना मुंडा अपनी मोटरसाइकिल से गांव से गोपीबल्लवपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल आपातकालीन सेवाओं को दी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा, जमशेदपुर में अब 981.50 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहुंचाया गया अस्पताल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग की 1033 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


























