जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : सेंटर फॉर वर्ल्ड सॉलिडैरिटी (सी.डब्ल्यू.एस.) के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया, जिसमें सीडब्ल्यूएस के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संस्थानों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान शिविर में कुल 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इसे भी पढ़ें : Musabani : कागजों में हुई ग्रामसभा, नौकरी पर उठे सवाल: HCL बहाली में फर्जी बैठक का आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग गायब
इस अवसर पर सीडब्ल्यूएस के डायरेक्टर राजेश कुमार झा, जॉइंट डायरेक्टर पलाश भूषण चटर्जी, प्रोग्राम ऑफिसर संदीप साहू, अभिषेक कुमार, देवाशीष दत्ता, राजेश मिश्रा, फाइनेंस ऑफिसर प्रमोद कुमार सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की। रक्तदान शिविर का समापन सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।


























