मनोहरपुर में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा, महिला स्वावलंबन और आजीविका सशक्तिकरण पर जोर जेबी लाइव, रिपोर्टर मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड
मनोहरपुर में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा, महिला स्वावलंबन और आजीविका सशक्तिकरण पर जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के मनोहरपुर पूर्वी पंचायत स्थित आमबागान, मनीपुर में गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड तथा नंदपुर एवं मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के आजीविका महिला संकुल संगठन सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर के बीडीओ शक्तिकुंज एवं अंचलाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महिला सदस्यों ने पारंपरिक नृत्य एवं संगीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर वार्षिक आमसभा का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, हुआ सम्मान
पारंपरिक स्वागत और सम्मान समारोह से हुई शुरुआत
आमसभा को संबोधित करते हुए बीडीओ शक्तिकुंज ने कहा कि महिलाओं का उत्थान और सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। जेएसएलपीएस के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर रोजगार, स्वरोजगार और आय सृजन के नए अवसर प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहों को सम्मानित भी किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार
महिला सशक्तिकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई दिशा
अंचलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं केवल परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाली नहीं हैं, बल्कि वे समाज और अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण शक्ति भी हैं। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के हाथों में आर्थिक मजबूती आएगी तो परिवार मजबूत होगा और मजबूत परिवार ही विकसित झारखंड की नींव रखेंगे। उन्होंने महिलाओं से अपने हुनर, कौशल और सामूहिक शक्ति का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने तथा अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका से जोड़ना है तथा जेएसएलपीएस इस लक्ष्य को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिंदल मॉल फायरिंग के चार मुख्य साजिशकर्ता जेल भेजे गए, हत्या की सुपारी का खुलासा
सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में जेएसएलपीएस की अहम भूमिका
वार्षिक आमसभा में महिला समिति की सदस्यों ने संगठन की उपलब्धियों, आर्थिक गतिविधियों, बचत योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर मनोहरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया पूजा कुजूर, बीपीएम नरेश कुम्हार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सन्नी शेखर, श्रम निरीक्षक अजय कुमार, बीपीओ सिरिल सुरीन, लेखापाल ईमरान अंसारी, एफपीसी ध्रुवपद महतो, कैएसएच नारायण, लक्ष्मण सहित विभिन्न पंचायतों के सीसी, बीओ, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला स्वावलंबन और सामुदायिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।