मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
दिवंगत रूपी सोरेन को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को दिवंगत आदरणीय रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन घड़ी में ढांढस बंधाया तथा कहा कि पूरा समाज और पार्टी परिवार उनके साथ खड़ा है।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 22 भारी वाहनों से वसूला ₹1.44 लाख जुर्माना
मुख्यमंत्री परिवार से मिलकर विधायक ने जताया दुख
विधायक संजीव सरदार ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अंतिम दर्शन के दौरान अन्य विधायकगण भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा, जहां उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
























