रामा पांडे की पहल पर पीएफ, एडब्ल्यूएफ और बोनस की कटी राशि लौटाने का आश्वासन
एंबुलेंस की मांग और सुरक्षा गार्डों के बीमा पर भी तेज हुई कार्रवाई
रामा पांडे बोले- ठेका श्रमिकों की सभी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : सेल (SAIL) की गुवा लौह अयस्क खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रबंधन ने सकारात्मक पहल शुरू की है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के प्रयासों से श्रमिकों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों पर कार्रवाई आगे बढ़ी है। प्रबंधन की ओर से लिए गए फैसलों से ठेका श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर अक्टूबर महीने के मैनडेज में बढ़ोतरी होने से श्रमिकों में खुशी का माहौल है। पहले ठेका श्रमिकों का मैनडेज 24 दिनों का बनाया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 27 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा मेडिकल विभाग में नई ठेला गाड़ी भी उपलब्ध करा दी गई है।
इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल
गुवा खदान में ठेका श्रमिकों के मैनडेज में तीन दिनों की बढ़ोतरी, मजदूरों में खुशी

संघ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ठेका श्रमिकों के वेतन से काटी गई पीएफ, एडब्ल्यूएफ (AWF) और बोनस की राशि वापस करने का आश्वासन सेल प्रबंधन ने दिया है। वहीं, ठेका श्रमिकों के नौ कर्मचारियों को काम से नहीं बैठाने की बात भी सामने आई है। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी प्रबंधन ने पहल की है। सुरक्षा गार्डों का इंश्योरेंस शनिवार तक कराने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा गार्डों के नाप के अनुसार नई वर्दी की सिलाई कराई जा रही है। लंबे समय से उठाई जा रही एंबुलेंस की मांग को लेकर भी प्रस्ताव आगे भेज दिया गया है। इन पहलों से श्रमिकों को कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल की रांझा बुरु माइंस में बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल होने से मिट्टी के पहाड़ पर चढ़ा हाईवा
पीएफ, बोनस और सुरक्षा गार्डों के इंश्योरेंस पर सेल प्रबंधन ने दिया आश्वासन
इसके अलावा ड्राइवरों की री-एंगेजमेंट और उनके बकाया वेतन भुगतान से संबंधित फाइल को भी आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं, एडॉप्ट टीचर के लगभग 12 से 13 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव संबंधित अधिकारी के समक्ष रखा गया है। इस पर जल्द निर्णय होने की संभावना जताई गई है। सिविल विभाग के लंबे समय से लंबित कार्यों को भी गति देने की तैयारी है। प्रबंधन की ओर से दिसंबर के प्रथम सप्ताह से इन कार्यों को जोर-शोर से शुरू करने की बात कही गई है। संघ का कहना है कि इन सभी मुद्दों को लेकर लगातार प्रबंधन के समक्ष आवाज उठाई जा रही थी। अब विभिन्न मांगों पर कार्रवाई शुरू होने से श्रमिकों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa/Gua : 22 नवंबर को होगा नोआमुंडी रन-ए-थॉन 2026 का छठा संस्करण, विजेताओं को मिलेंगे 51 हजार रुपये तक के पुरस्कार
दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होंगे सिविल विभाग के लंबित कार्य, नियुक्तियों पर भी पहल
झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ठेका श्रमिकों की मांगों को लेकर लगातार संघर्ष और प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधन की ओर से मैनडेज बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर सकारात्मक पहल करना स्वागतयोग्य है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से श्रमिकों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होगा। पीएफ, एडब्ल्यूएफ और बोनस की राशि का भुगतान, एंबुलेंस की उपलब्धता, सुरक्षा गार्डों का इंश्योरेंस तथा अन्य लंबित मांगों को पूरी तरह लागू कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघ का प्रयास और संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
























