सेल की अनूठी पहल से आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
पांच महिला सदस्यों की टीम को किया गया शामिल
महिला सशक्तीकरण के साथ गुवा खदान में मजबूत होगी सुरक्षा संस्कृति
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : सेल की गुवा लौह अयस्क खदान (जेजीओएम) ने खान सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपनी पहली सर्व-महिला प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) टीम का गठन किया है। 21 अप्रैल 2026 को गुवा स्थित लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवगठित टीम का परिचय कराया गया। यह पहल 64वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह-2026 के तहत आयोजित प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता के अवसर पर सामने आई।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में हाईवे पर युवकों की बाइक स्टंटबाजी, हादसे को दे रहे खुला न्योता
खान सुरक्षा सप्ताह के तहत गुवा में महिला प्राथमिक उपचार टीम की शुरुआत
गठित टीम में शिल्पा पाल, जया सामंत, होलिका नाग, शिक्षिका दीपी करुआ एवं शिक्षिका रेशमी नायक को शामिल किया गया है। टीम का गठन खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है। इस पहल को सफल बनाने में डीजीएम (खनन) मिलन नंदी, डॉ. बिप्लब दास, डॉ. एस. सरकार तथा माइंस मैनेजर चौधरी का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। वहीं, गौतम पाठक के नेतृत्व वाली पूर्व प्राथमिक उपचार टीम ने भी गठन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में 26 नवंबर को होगा एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने तैयारियों की समीक्षा की
डीजीएमएस के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पांच महिला सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
इस पहल को सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक (खान) सीबी कुमार की प्रेरणा और प्रोत्साहन से साकार किया गया। प्रबंधन की इस पहल को खदान की सुरक्षा व्यवस्था में महिला सशक्तीकरण और समान भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे खदान परिसर में किसी दुर्घटना या आपातकालीन परिस्थिति के दौरान प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की क्षमता मजबूत होगी। साथ ही कर्मचारियों के बीच सुरक्षा जागरूकता, त्वरित प्रतिक्रिया, टीम भावना और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा मिलेगा। सर्व-महिला टीम के गठन से गुवा खदान में अधिक समावेशी, सजग और प्रभावी सुरक्षा संस्कृति विकसित होने की उम्मीद है।























