- झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहादत दिवस पर याद किया शहीद नेता का बलिदान
- नेताओं ने कहा – शहीदों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक पर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया और उनके आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया। “वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें” जैसे नारों से सभा स्थल गूंज उठा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन के पास दो गुटों में भीषण मारपीट, सड़कों पर मचा तांडव
झारखंड की अस्मिता के प्रतीक थे निर्मल महतो, युवाओं के लिए प्रेरणा
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के वरिष्ठ नेता गुरुचरण मांडी, मिंटू पाल, रासबिहारी साव, खितिज मुंडा, समीर मन्ना, साजन बेरा और रामजीवन हेंब्रम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने निर्मल महतो के बलिदान को नमन करते हुए उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया।
























