- 1 अगस्त 2025 से लागू हुआ नया नियम, न रखने पर देना होगा जुर्माना
जेबी लाइव, रिपोर्टर
ICICI बैंक ने अपने बचत खाताधारकों के लिए न्यूनतम बैलेंस की सीमा बढ़ा दी है। अब मेट्रो और शहरी इलाकों में ग्राहकों को खाते में कम से कम ₹50,000 बनाए रखना होगा। यह नया नियम 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। पहले यह सीमा केवल ₹10,000 थी, जिससे लाखों खाताधारकों पर इसका असर पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में “ईकोज्स आफ लाइफ” पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन
मेट्रो शहरों में बढ़ी न्यूनतम राशि की सीमा, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ
बैंक के अनुसार, अर्द्ध-शहरी इलाकों में न्यूनतम बैलेंस ₹25,000 और ग्रामीण इलाकों में ₹10,000 रखा जाना अनिवार्य होगा। यदि ग्राहक इस औसत बैलेंस को बनाए रखने में असफल रहते हैं, तो उन पर पेनल्टी लगाई जा सकती है। यह बदलाव ग्राहकों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
























