- राजस्थान के रोहिल में यूसिल की नई यूरेनियम खान से उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, ERP सिस्टम लागू करने की भी घोषणा
- “समारोह में अधिकारी और जवानों की सक्रिय भागीदारी से गूंजा देशभक्ति का जज़्बा”
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा स्थित यूसिल की तुरामडीह आवासीय कॉलोनी में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ती यूरेनियम की मांग को देखते हुए यूसिल अब झारखंड से बाहर, राजस्थान के सीकर जिले के रोहिल क्षेत्र में यूरेनियम उत्पादन की नई खान शुरू करने जा रही है। यह प्रोजेक्ट न केवल यूसिल के लिए बल्कि देश की ऊर्जा समृद्धि के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भारत को बनाना होगा अपना सर्वर और ब्रांड – सरयू राय
“यूरेनियम उत्पादन के नए युग की शुरुआत करेगा यूसिल का रोहिल प्रोजेक्ट”
वित्त निदेशक ने अपने संबोधन में बताया कि यूसिल में आधुनिक प्रबंधन प्रणाली ERP सिस्टम को भी लागू किया जा रहा है, जिससे कार्यक्षमता में सुधार आएगा और पारदर्शिता बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और जवानों को सम्मानित भी किया। सम्मान समारोह में उनकी पत्नी मधुलिका दास भी उपस्थित रहीं। इस आयोजन से कर्मचारियों और अधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : “अधूरी है स्वतंत्रता की पूर्णता : अमरप्रीत सिंह काले का नशा, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर प्रहार”
“ERP सिस्टम से यूसिल को मिलेगी नई दिशा, उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित”
कार्यक्रम की सफलता में यूसिल के महाप्रबंधक चंचल मन्ना, सीएसआर समन्वयक जितेश कुमार, डीजीएम एसके सेनगुप्ता, आरके मिश्रा, प्रबंधक गिरीश गुप्ता, डिप्टी कमांडेंट पीएस रॉकी और सीआईएसएफ के अधिकारी बी अनूप, डी संतोष, अभिषेक कुमार, एसबी सिंह सहित कई अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया। आयोजन में अनुशासन और देशभक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला।
























